Home अंग प्रदेश Bihar News:पूर्णिया में लॉज से छात्र का अपहरण, मालदा में बंधक बनाकर...

Bihar News:पूर्णिया में लॉज से छात्र का अपहरण, मालदा में बंधक बनाकर मांगी दो लाख रुपये की फिरौती – Purnia: Competition Student Abducted From Lodge, Kidnappers Demand 2 Lakh Ransom

25
0

[ad_1]

पूर्णिया शहर के के. हाट थाना क्षेत्र अंतर्गत डीआईजी चौक स्थित एक लॉज से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने मिलकर छात्र का अपहरण कर लिया और उसे पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कालियाचक के पास एक सुनसान जगह पर बंधक बनाकर रखा है।

बदमाशों ने छात्र के परिजनों को फोन कर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी है। वहीं, छात्र को बंधक बनाए जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपहृत छात्र की पहचान कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र के भड़ुआबाड़ी निवासी बालेश्वर राय के 24 वर्षीय पुत्र अंबेडकर कुमार राय के रूप में हुई है।

मार्च से लॉज में रहकर कर रहा था प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी


मामले की जानकारी देते हुए छात्र के पिता बालेश्वर राय ने बताया कि अंबेडकर बीते मार्च महीने से डीआईजी चौक के पास स्थित एक लॉज में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। करीब पांच दिन पहले कुछ युवकों ने कथित तौर पर छल-कपट से उसका अपहरण कर लिया और उसे पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक ले गए।

इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने उनके मोबाइल पर फोन कर धमकी दी कि अगर अपने बेटे की सलामती चाहते हैं तो तुरंत दो लाख रुपये भेजें। पीड़ित पिता ने बताया कि बदमाशों ने उनके व्हाट्सऐप पर करीब 10 सेकंड का एक वीडियो भी भेजा है, जिसमें अंबेडकर का एक पैर रस्सी से बंधा हुआ दिखाई दे रहा है। बदमाश लगातार फिरौती की रकम को लेकर दबाव बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट पर संग्राम: बिहार में एक्सप्रेसवे चाहिए, लेकिन घर-कॉलेज उजाड़कर नहीं; जोरदार प्रदर्शन

पुलिस ने शुरू की जांच, छात्र की बरामदगी के प्रयास


घटना के बाद गहरे सदमे में आए परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत के. हाट थाना पुलिस को दी है। वायरल वीडियो और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस हरकत में आ गई है। के. हाट थाना पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। छात्र की सुरक्षित बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही, पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क कर छात्र का पता लगाने और उसे सुरक्षित बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here