Home अंग प्रदेश कटिहार में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से उमस से राहत :...

कटिहार में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से उमस से राहत : अगले चार दिन भी बरसेंगे बादल

25
0

[ad_1]

कटिहार : जिले में मंगलवार को मौसम सुहाना रहने का अनुमान है. सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए हैं. सोमवार रात हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह 7 बजे तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि महसूस होने वाला तापमान करीब 34 डिग्री रहा.

दिनभर बादल छाये रहने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. सुबह 8 से 9 बजे के बीच बारिश की 30 से 40 प्रतिशत संभावना है. सुबह 10 बजे गरज के साथ बारिश हो सकती है. दोपहर 1 बजे तथा शाम 3 से 4 बजे के बीच बारिश और वज्रपात की संभावना 40 से 60 प्रतिशत तक जतायी गयी है. शाम 6 बजे के बाद मौसम साफ होने की संभावना है. रात में तापमान करीब 28 डिग्री के आसपास बना रह सकता है.

हवा की गति करीब 26 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है. नमी का स्तर 87 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक 89 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में है.

बारिश से किसानों को भी मिली राहत

सोमवार रात हुई बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया. सुबह से बादल छाये रहने और ठंडी हवा चलने से लोगों को उमस से राहत मिली. लोग घरों की छतों और पार्कों में मौसम का आनंद लेते नजर आये.

बारिश किसानों के लिए भी राहत लेकर आयी है. जिले में इस समय धान की खेती का काम चल रहा है. खेतों में पानी की कमी दूर होने से धान की फसल को फायदा मिलने की उम्मीद है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार समय पर हुई बारिश धान की खेती के लिए अनुकूल है.

अगले चार दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है. गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है.

शुक्रवार और शनिवार को भी गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं. दोनों दिन अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री रहने का अनुमान है. अगले 48 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है.

गंगा नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति को लेकर भी सतर्कता बरतने की जरूरत है. लगातार बारिश की स्थिति में निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है. बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गयी है.

The post कटिहार में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से उमस से राहत : अगले चार दिन भी बरसेंगे बादल appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here