Home अंग प्रदेश Bpsc Tre 4:बिहार शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, बीपीएससी ने जारी किया...

Bpsc Tre 4:बिहार शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, बीपीएससी ने जारी किया 32,388 पदों के लिए नोटिफिकेशन – Bpsc Tre 4 News: Bpsc Tre 4 Notification, Teacher Recruitment Exam, Bihar Exam News

21
0

[ad_1]

लंबे समय से चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार  खत्म हो गया है। बिहार लोक सेवा आयोग शाम तक चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।


मंगलवार शाम 32,388 शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होते ही प्रतिभागियों के चेहरे खिल उठे। इस भर्ती में सबसे अधिक 16,101 पद 11वीं और 12वीं कक्षा के शिक्षकों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर भी बड़ी संख्या में रिक्तियां निकाली गई हैं।

जानिए पदों के विवरण के बारे में…


  • कक्षा 1 से 5 : 3,847 पद

  • कक्षा 6 से 8 : 8,563 पद

  • कक्षा 9 से 10 : 3,877 पद

  • कक्षा 11 से 12 : 16,101 पद

  • कुल पद : 32,388

सीएम सम्राट चौधरी बोले- शिक्षकों की कमी दूर होगी


बता दें कि हाल में ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीपीएससी टीआरई चार के बारे में जानकारी सोशल मीडिया साझा की थी। तब उन्होंने कहा था कि शिक्षा विभाग की ओर से बीपीएससी को अधियाचना भेज दी गई है। इसके बाद उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस भर्ती प्रक्रिया से एक ओर जहां हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी, वहीं दूसरी ओर राज्य के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी भी दूर होगी।

आज से धरने पर बैठे हैं शिक्षक अभ्यर्थी

बता दें कि शिक्षक अभ्यर्थी पिछले कई महीनों से टीआरई चार का विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे थे। आज छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों अभ्यर्थी गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन कर रहे हैं। वह टीआरई 4 विज्ञापन, बीएसएससी एग्जाम डेट, लाइब्रेरियन बहाली, बीईटी, दरोगा, सिपाही, BSSC सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए बीपीएससी ने आज शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी करने की मांग की थी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here