Home अंग प्रदेश Bihar News:कटिहार में चाकूबाजी से बढा खौफ, 20 वर्षीय युवक की हत्या,...

Bihar News:कटिहार में चाकूबाजी से बढा खौफ, 20 वर्षीय युवक की हत्या, बड़ा भाई गंभीर घायल; गांव में तनाव – Pothiya Knife Attack, 20 Year Old Ganesh Dies, Elder Brother Trilok Seriously Injured

22
0

[ad_1]

कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र के पोटिया गांव में चाकूबाजी की वारदात से सनसनी फैल गई। वार्ड संख्या 14 में हुए हमले में 20 वर्षीय गणेश कुमार रविदास की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई त्रिलोक कुमार रविदास घायल है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि गणेश और पड़ोस में रहने वाले सौरव कुमार यादव के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद की वजह स्मैक की खरीद-बिक्री से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। हमले में गणेश के सीने में चाकू लगा, जबकि उसके बड़े भाई त्रिलोक के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद दोनों भाइयों को स्थानीय लोगों की मदद से फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही गणेश की मौत हो गई। वहीं, त्रिलोक का इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार समेत पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटना से जुड़े सुराग जुटाने की कोशिश की।



ये भी पढ़ें- Bihar News: 22 एकड़ सरकारी जमीन का कथित खेल! 230 लोगों के नाम कर दी रजिस्ट्री-जमाबंदी; जांच की मांग

पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। चाकूबाजी में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और वारदात में किसकी क्या भूमिका रही। पुलिस स्थानीय लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल, एक भाई की मौत और दूसरे के घायल होने के बाद गांव में तनाव का माहौल है। घटना को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस जांच के बाद ही चाकूबाजी की इस पूरी वारदात की तस्वीर साफ हो सकेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here