Home वायरल स्कूटी के अंदर घुसा जहरीला कोबरा का बच्चा, फन फैलाकर हो गया...

स्कूटी के अंदर घुसा जहरीला कोबरा का बच्चा, फन फैलाकर हो गया खड़ा, देखें VIDEO

20
0

[ad_1]

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक स्कूटी के अंदर एक कोबरा सांप का बच्चा निकल आया। सांप के बच्चे के देखकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सांप का बच्चा भी फन फैलाकर खड़ा हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

वडोदरा के बिल गांव कैनाल रोड स्थित ओरो रेसिडेंसी में चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक रहवासी की स्कूटी में अचानक छोटा कोबरा सांप घुस गया। स्कूटी में सांप जैसा कुछ हिलता दिखाई देने पर रहवासी ने तुरंत वन विभाग के फॉरेस्ट कंट्रोल रूम को सूचना दी। 

सूचना मिलते ही वन विभाग के जिग्नेश परमार और लालू निजामा मौके पर पहुंचे। दोनों ने काफी मशक्कत के बाद स्कूटी से जहरीले कोबरा के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ। सांप निकलने से सोसायटी में कुछ समय के लिए डर का माहौल रहा। बाद में कोबरा को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

कोबरा कितना खतरनाक होता है?

कोबरा सांप बहुत खतरनाक और जहरीला होता है। खासकर भारतीय कोबरा, सबसे ज्यादा जहरीला माना जाता है। भारत में सबसे ज्यादा सांप काटने से जो मौत होती हैं, उसमें कोबरा के काटने के मामले सबसे ज्यादा होते हैं।

कोबरा सांप का जहर इसलिए ज्यादा खतरनाक होता है क्योंकि ये न्यूरोटॉक्सिक होता है (नर्वस सिस्टम पर असर डालता है)। इसके जहर से तंत्रिका तंत्र पर असर पड़ता है और इंसान को सांस लेने में दिक्कत, धुंधला दिखना शुरू हो जाता है और फिर उसकी मौत हो जाती है।

इसके जहर में साइटोटॉक्सिक तत्व भी होते हैं, जो काटने की जगह पर सूजन, दर्द, ऊतक क्षति (necrosis) और कभी-कभी लंबे समय तक समस्या पैदा कर सकते हैं। 

भारतीय कोबरा के काटने के 15 से 30 मिनट के अंदर पीड़ित को दर्द, सूजन, पलकें झुकना (ptosis), उल्टी, कमजोरी, सांस लेने में तकलीफ आदि की समस्याएं शुरू हो जाती हैं और अगर सही समय पर इलाज न मिले तो एक से 6 घंटे के अंदर मरीज की मौत हो सकती है।

यहां ये बात ध्यान रखें कि अगर सांप काटे तो किसी नीम-हकीम के चक्कर में न पड़े और फौरन हॉस्पिटल जाएं। यहां आपकी जान बच सकती है। 

इससे पहले एक घर में आंगन में एक साथ किंग कोबरा और अजगर निकल आए थे। इससे हड़कंप मच गया था। इसका VIDEO भी सामने आया था। (रिपोर्ट- सत्यम नेवास्कर)

ये भी पढ़ें-

सांप ने डसा तो युवक ने गुस्से में कोबरा को ही काट लिया, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती; नाग की मौत



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here