Home अंग प्रदेश विजयादशमी पर कटिहार सदर अस्पताल की ओपीडी बंद, 24 घंटे चालू रहेगी...

विजयादशमी पर कटिहार सदर अस्पताल की ओपीडी बंद, 24 घंटे चालू रहेगी इमरजेंसी सेवा

17
0

[ad_1]

कटिहार : दुर्गा पूजा की दसवीं यानी विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार को सदर अस्पताल कटिहार की ओपीडी सेवा बंद रहेगी. राज्य सरकार के आदेश के तहत अस्पताल में छुट्टी घोषित की गयी है. हालांकि, मरीजों की सुविधा के लिए 24 घंटे इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी. इसके लिए तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है.

तीन शिफ्ट में तैनात रहेंगे डॉक्टर

सदर अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इमरजेंसी विभाग में चिकित्सकों की ड्यूटी का समय निर्धारित किया गया है.

  • सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक: डॉ. विपिन कुमार
  • दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक: डॉ. आशीष प्रकाश
  • रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक: डॉ. दिगम्बर

बुधवार से नियमित होगी ओपीडी सेवा

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि ओपीडी सेवा बुधवार से फिर नियमित रूप से शुरू हो जाएगी. सामान्य जांच और इलाज कराने वाले मरीज बुधवार को ओपीडी में आ सकते हैं. मंगलवार को अस्पताल पहुंचने से पहले मरीजों को ध्यान रखना चाहिए कि सामान्य ओपीडी बंद रहेगी और केवल इमरजेंसी में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी.

The post विजयादशमी पर कटिहार सदर अस्पताल की ओपीडी बंद, 24 घंटे चालू रहेगी इमरजेंसी सेवा appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here