Home अंग प्रदेश मलहरिया बाजार में 4 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, ई-रिक्शा जब्त

मलहरिया बाजार में 4 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, ई-रिक्शा जब्त

19
0

[ad_1]

कटिहार. पोठिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मलहरिया बाजार में कार्रवाई करते हुए चार किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गांजा के परिवहन में प्रयुक्त ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया है. पुलिस के अनुसार एसपी परिचय कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के विक्रेताओं और तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगा ई-रिक्शा सवार

पुलिस को मादक पदार्थ के एक तस्कर के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में पोठिया थाना पुलिस ने मलहरिया बाजार क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान एक ई-रिक्शा सवार व्यक्ति पुलिस बल को देखकर तेजी से भागने का प्रयास करने लगा. संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया.

तलाशी में ई-रिक्शा से बरामद हुआ चार किलो गांजा

पुलिस ने ई-रिक्शा की तलाशी ली तो उसमें से चार किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. गांजा मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और ई-रिक्शा को जब्त कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिल्टू पासवान, पिता मेदी पासवान, निवासी नवाबगंज डुमरिया वार्ड संख्या 13, थाना कुरसेला के रूप में की गई है.

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया मामला

इस संबंध में गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पोठिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

The post मलहरिया बाजार में 4 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, ई-रिक्शा जब्त appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here