Home वायरल इसे कहते हैं जज्बा! महिला ने पैकेजिंग कोर्स के लिए कॉलेज में...

इसे कहते हैं जज्बा! महिला ने पैकेजिंग कोर्स के लिए कॉलेज में की वापसी, बेटी ने शेयर किया पहले दिन का Video

23
0

[ad_1]

मुंबई की एक महिला के कॉलेज के पहले दिन का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के दिल जीत रहा है। आमतौर पर कॉलेज का पहला दिन युवा छात्रों से जुड़ा होता है, लेकिन इस बार भूमिका उलट गई। एक बेटी ने अपनी मां को तीन महीने के पैकेजिंग कोर्स के पहले दिन कॉलेज ले जाकर उनके उत्साह और थोड़ी घबराहट भरे पलों को वीडियो में कैद किया। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर tanvi_malhara नामक हैंडल से शेयर किया गया है। तन्वी मल्हारा वीडियो की शुरुआत में कहती हैं, “कॉलेज का पहला दिन… मेरे लिए नहीं, उनके लिए!” फिर मां से पूछती हैं कि वे कौन सा कोर्स कर रही हैं। मां जवाब देती हैं, “पैकेजिंग। आईटीसी में पैकेजिंग कोर्स।” तन्वी बताती हैं कि मां मुंबई में तीन महीने का पैकेजिंग कोर्स कर रही हैं और अब वे हॉस्टल चेक करने जा रही हैं। तन्वी ने कहा कि, उनकी मां ने मुंबई स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग (आईआईपी) में यह कोर्स जॉइन किया है। आईआईपी में आईटीसी यानी इंटेंसिव ट्रेनिंग कोर्स तीन महीने का फुल-टाइम सर्टिफिकेट कोर्स है, जो पैकेजिंग के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान देता है।  

महिला के वीडियो को यूजर्स ने बताया प्रेरणादायक 

वीडियो में मां के चेहरे पर उत्साह के साथ थोड़ी नर्वसनेस साफ दिखती है। बेटी के साथ हॉस्टल देखने और नए माहौल में कदम रखने के पल भावुक और प्रेरणादायक दोनों हैं। यह वीडियो देखते ही लोगों ने इसे “सो इंस्पायरिंग” और “द क्यूटेस्ट फर्स्ट-डे व्लॉग” करार दिया। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं सकारात्मक रहीं। कई यूजर्स ने लिखा, “यह बेहद प्रेरणादायक है।” कुछ ने कहा, “सीखने की कोई उम्र नहीं होती।” कई लोगों ने मां-बेटी के इस बॉन्ड और परिवार के सपोर्ट की तारीफ की। वीडियो ने उन महिलाओं को भी प्रेरित किया जो उम्र या पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण पढ़ाई छोड़ चुकी थीं। 

जबरदस्त जज्बे का उदाहरण

यह घटना सिर्फ एक व्यक्तिगत कहानी नहीं, बल्कि आजीवन सीखने के महत्व को रेखांकित करती है। गौरतलब है कि, आज के समय में पैकेजिंग इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। ई-कॉमर्स, फूड, फार्मा और सस्टेनेबल पैकेजिंग की मांग के साथ इस क्षेत्र में कुशल प्रोफेशनल्स की जरूरत बढ़ी है। आईआईपी जैसे संस्थान ऐसे कोर्सेज के जरिए लोगों को नए अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। 


डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

‘ये मेरी सबसे बड़ी अचीवमेंट…’ मां को कैलिफोर्निया स्थित Meta ऑफिस ले जाने वाली भारतीय महिला का रिएक्शन वायरल



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here