Home अंग प्रदेश Fake Candidate Arrested In Munger University Exam, Appeared For Brother’s History Paper...

Fake Candidate Arrested In Munger University Exam, Appeared For Brother’s History Paper – Bihar News

21
0

[ad_1]

मुंगेर विश्वविद्यालय की स्नातक सेमेस्टर-5 की परीक्षा के दौरान तारापुर स्थित आरएस कॉलेज में फर्जी परीक्षार्थी बनकर परीक्षा दे रहे एक युवक को कॉलेज प्रशासन ने रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले की सूचना तुरंत तारापुर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, जिस छात्र की जगह परीक्षा दी जा रही थी, उसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इतिहास की परीक्षा के दौरान हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, बीए सेमेस्टर-5 (सत्र 2023-27) की इतिहास विषय की परीक्षा दूसरी पाली में चल रही थी। परीक्षा के दौरान वीक्षक डॉ. मुकेश कुमार, स्वाती शिखा और रुबी ठाकुर को एक परीक्षार्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद उसे जांच के लिए कंट्रोल रूम ले जाया गया।

दस्तावेजों की जांच में सामने आया पूरा मामला

कंट्रोल रूम में सहायक केंद्राधीक्षक डॉ. सविता कुमारी ने परीक्षार्थी के दस्तावेजों का मिलान कराया और संबंधित कॉलेज से भी सत्यापन कराया। जांच में पता चला कि परीक्षा देने वाला युवक प्रभाकर कुमार है, जबकि वह अपने भाई और वास्तविक अभ्यर्थी शिवाकर कुमार के नाम पर परीक्षा दे रहा था।

बेंगलुरु में था भाई, उसकी जगह देने पहुंचा परीक्षा

पूछताछ के दौरान प्रभाकर कुमार ने स्वीकार किया कि उसका भाई शिवाकर कुमार बेंगलुरु में रहता है। भाई के कहने पर वह उसकी जगह परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचा था।



यह भी पढ़ें: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलने के बाद तारापुर थाना पुलिस आरएस कॉलेज पहुंची और प्रभाकर कुमार को हिरासत में लेकर थाना ले गई। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सहायक केंद्राधीक्षक डॉ. सविता कुमारी के आवेदन पर प्रभाकर कुमार और वास्तविक अभ्यर्थी शिवाकर कुमार के खिलाफ बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कॉलेज प्रशासन ने कहा- परीक्षा की निष्पक्षता से नहीं होगा समझौता

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नागेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तारापुर थाना के थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर प्रभाकर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here