Home बिहार मुजफ्फरपुर में राज्यपाल को ज्ञापन देने पहुंचा युवक पुलिस से उलझा, जमकर...

मुजफ्फरपुर में राज्यपाल को ज्ञापन देने पहुंचा युवक पुलिस से उलझा, जमकर काटा बवाल; सामने आया वीडियो

19
0

[ad_1]

बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हुसैन बीआरए बिहार विश्वविद्यालय पहुचे। राज्यपाल से मिलने की जिद पर एक युवक पुलिस से उलझ गया। मुजफ्फरपुर आगमन के दौरान  लंगट सिंह  कॉलेज के मुख्य द्वार पर अचानक हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। राज्यपाल कॉलेज परिसर में आयोजित प्रतिमा अनावरण एवं छात्र संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन लेकर राज्यपाल से मिलने का प्रयास करने लगा, जिसे सुरक्षा कर्मियों ने मुख्य द्वार पर ही रोक दिया।

पुलिस ने रोका तो युवक ने काटा बवाल

राज्यपाल के काफिले के कॉलेज परिसर में प्रवेश करते ही युवक ने हाथ में कागजात लहराते हुए अंदर जाने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने प्रोटोकॉल और सुरक्षा मानकों का हवाला देते हुए उसे रोक दिया। इससे नाराज युवक और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। युवक पुलिस से उलझ गया। कुछ देर के लिए मुख्य द्वार पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां मौजूद छात्र व आगंतुक भी सकते में आ गए।

हिरासत में लिया गया युवक

मौके पर तैनात पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। युवक को मुख्य द्वार से हटाया गया और बाद में काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने चली गई। हंगामा करने वाले युवक की पहचान कुढ़नी प्रखंड के दरियापुर कफेन निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। राहुल स्वयं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का हाफ मैराथन खिलाड़ी बताता है। उसका आरोप है कि वर्ष 2022 में काजी मोहम्मदपुर थाना के तत्कालीन दरोगा मनमोहन कुमार ने उसे शराब के एक झूठे मामले में फंसा दिया था, जिसके कारण उसका खेल करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने का अवसर प्रभावित हुआ।

यहां देखें वीडियो

इसलिए राज्यपाल के पास आया था युवक

राहुल ने राज्यपाल के समक्ष अपनी शिकायत रखने और न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होने के कारण उसे हिरासत में लिया गया। पीड़ित राहुल कुमार का आरोप है कि वर्ष 2022 में काजी मोहहमदपुर थाना के दरोगा मनमोहन कुमार ने उसे शराब के झूठे केस में जेल भेज दिया था। उसका कहना है कि इस वजह से उसका करियर प्रभावित हुआ और वह प्रतियोगी परीक्षा में शामिल नहीं हो सका। इससे पहले भी वह मरीन ड्राइव इलाके में मुख्यमंत्री से मिलने की मांग को लेकर विरोध कर चुका है। पुलिस पूरे मामले की जांच और युवक से पूछताछ कर रही है।

बताया गया कि राज्यपाल के कारकेड के गुजरने के बाद युवक गेट के बाहर हंगामा करने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह उनसे उलझ गया। इसके बाद कई पुलिसकर्मी ने मशक्कत कर युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने थाने में रखकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि इससे पहले भी युवक ने सिकंदरपुर लेक फ्रंट के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया था।

रिपोर्टः संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर

ये भी पढ़ेंः आरजेडी ने MLC चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव; देखें लिस्ट

बेगूसराय: शराब-मटन पार्टी में लहराई पिस्तौल, भोजपुरी गाने पर VIDEO वायरल, आरोपी की हुई पहचान



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here