Home अंग प्रदेश दो परिवारों के बुझ गए चिराग:बिहार में ट्रैक्टर पलटने से दो की...

दो परिवारों के बुझ गए चिराग:बिहार में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, तीन घायल; घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी – Tractor Overturns In Katihar, Two Youths Killed On The Spot

17
0

[ad_1]

कटिहार के पोठिया-डूमर सड़क पर एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कुशियारी मोड़ के समीप ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के वक्त ट्रैक्टर पर चालक समेत पांच लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि दो युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के जीरा पट्टी निवासी सफीकुल अंसारी और मोहम्मद मनीर के रूप में हुई है। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर चालक समेत कुल पांच लोग सवार होकर पोठिया-डूमर सड़क मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान कुशियारी मोड़ के समीप ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी। हादसे में दो लोगों की मौत के बाद पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

ये भी पढ़ें- बिहार: सुरक्षा के बीच थाने में गोलीकांड, होमगार्ड जवान की मौत; जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद?

इस मामले में यातायात डीएसपी सद्दाम हुसैन ने कहा कि ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा।

इस हादसे ने दो परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। जिन घरों में अपनों के लौटने का इंतजार था, वहां अब मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कटिहार में दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर पलट से ही थम गई दो युवकों की सांसे, 3 घायल

घायल युवकों का उपचार चल रहा है।

 

कटिहार में दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर पलट से ही थम गई दो युवकों की सांसे, 3 घायल

दुर्घटनास्थल का फोटो।

 

 

 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here