Home वायरल फिल्म हनुमान अंश पर बनी अब तक की सबसे क्यूट Reel वायरल,...

फिल्म हनुमान अंश पर बनी अब तक की सबसे क्यूट Reel वायरल, Gen Alpha बच्चों की एक्टिंग देख दिल हार बैठेंगे

22
0

[ad_1]

फिल्म हनुमान अंश का जादू इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर थिएटर तक सभी जगह देखने को मिल रहा है। हर जगह फिल्म के सीन, गाने,  और कलाकारों की एक्टिंग की ही चर्चा है। कम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों से इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिला कि अब तक ये फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। यही वजह है कि, अब यूजर्स हनुमान अंश फिल्म के डायलॉग्स, मधुर गीतों और सीन्स पर रील्स बना रहे हैं। इन रील्स को भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसी क्रम में Gen Alpha किड्स की एक रील वायरल हुई है जिसमें बच्चों की शानदार एक्टिंग ने लोगों को उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया है। इस रील को फिल्म हनुमान अंश पर बनाई गई अब तक की सबसे क्यूट और खूबसूरत रील के तौर पर देखा जा रहा है।  

एक्स पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @yajnshri नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक बच्चा नीब करौली बाबा का किरदार निभाने वाले एक्टर का अभिनय करत दिख रहा है। वहीं, बैकग्राउंड में फिल्म हनुमान अंश का डायलॉग..’अरे! हमें तो हनुमानजी सब दे देते हैं..’ चल रहा है। वहीं, बच्चा कंबल लेकर महाराज जी की हूबहू नकल कर​ता दिख रहा है। बच्चे की एक्टिंग बैकग्राउंड में बजने वाले म्यूजिक पर एकदम मेल खाती दिख रही है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, ‘Gen Z को छोड़िए, Gen Alpha भी हनुमान अंश पर रील बना रही है।’ 

यूजर्स भी पसंद ​कर रहे वीडियो 

इस वीडियो को अब तक एक्स पर 73 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है और 4 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो में बच्चों की मनमोहक एक्टिंग को देखने के बाद लोग उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं। 

क्यों खास है हनुमान अंश 

हनुमान अंश फिल्म एक बेहद सफल भक्ति फिल्म है जो नीब करौली बाबा के जीवन पर आधारित है और कम बजट में बड़ा मुनाफा कमाने के कारण खास चर्चा में है। मात्र 2 करोड़ रुपये के छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 51 साल पुराना इतिहास दोहराया और यह अचानक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म की कहानी भावनाओं, सकारात्मकता और हनुमान जी के आशीर्वाद की याद दिलाती है, जिससे दर्शकों का दिल से जुड़ाव हुआ। बिना किसी बड़े सुपरस्टार के केवल सकारात्मक वर्ड-ऑफ-माउथ और जनता के समर्थन से यह फिल्म बेहद खास बन गई।  


गौरतलब है कि, इससे पहले क्यूट कटप्पा-बाहुबली का भी एक वीडियो वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

‘यह अनमोल है…’ अपनी कमाई से पहली बार मां को मूवी थिएटर ले गई बेटी, बेहद प्यारा Video हो रहा वायरल

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here