Home अंग प्रदेश Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और...

Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 19 September 2026

21
0

[ad_1]

09:35 PM, 19-Sep-2026

बिहार में बड़ी लापरवाही: जिस शव को परिजनों को सौंपा, वह किसी और का निकला; तब तक 90% जल चुका था शव

गया के गुरारू में सड़क हादसे में मृत बिगन रविदास का पोस्टमार्टम के बाद शव बदल गया। लावारिस समझकर दूसरे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजन पहुंचे तो शव 90 प्रतिशत जल चुका था। सीओ ने चार लाख रुपये सहायता दी, जांच के आदेश दिए।

और पढ़ें

09:19 PM, 19-Sep-2026

बिहार: गयाजी जंक्शन पर नशे की बड़ी खेप बरामद, 23.396 किलो पोपी हस्क के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पितृपक्ष मेला को लेकर गयाजी जंक्शन पर चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 23.396 किलोग्राम पोपी हस्क पाउडर बरामद हुआ है और पढ़ें

09:06 PM, 19-Sep-2026

बिहार न्यूज: पुलिस के सामने नहीं थमा हंगामा, तोरण द्वार के नाम को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

गयाजी के वजीरगंज में तोरण द्वार पर लिखे नाम को हटाने को लेकर बैरिया और लखौआ गांव के लोगों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। और पढ़ें

08:54 PM, 19-Sep-2026

बिहार: पटना जाने के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचा था युवक, खैनी मांगने के बाद किया हमला; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर पटना जाने के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचे युवक पर दो नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। बदमाश युवक का बैग लूटकर फरार हो गए। घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। और पढ़ें

07:49 PM, 19-Sep-2026

बिहार: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, तेलंगाना से मजदूरी कर लौटे थे घर

पूर्णिया के धमदाहा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक तेलंगाना में मजदूरी करते थे और कुछ समय पहले ही घर लौटे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:27 PM, 19-Sep-2026

बिहार: पटना सिटी में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड का खुलासा, विदेशी नागरिकों को ठगने वाले चार गिरफ्तार

पटना सिटी पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंटरनेशनल कॉल डायवर्ट कर कंप्यूटर फिक्सिंग और मालवेयर के नाम पर विदेशी नागरिकों से डॉलर में ठगी करते थे। पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की है। और पढ़ें

06:58 PM, 19-Sep-2026

बिहार: पुलिस से भिड़े अधिवक्ता, पार्किंग निर्माण रुकने पर सड़क जामकर किया प्रदर्शन; थमा यातायात

गयाजी में बार एसोसिएशन की जमीन पर पार्किंग स्थल का निर्माण रुकवाने के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता सड़क पर उतर आए। अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर एसएसपी, सदर एसडीओ और भारी पुलिस बल पहुंचा। और पढ़ें

05:47 PM, 19-Sep-2026

बिहार: थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े फायरिंग, गोली लगने से किशोर की मौत; छेड़खानी विवाद की आशंका

मुंगेर के सफियाबाद थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग में गोली लगने से घायल 15 वर्षीय किशोर किशन कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में छेड़खानी से जुड़ा विवाद सामने आया है। और पढ़ें

05:37 PM, 19-Sep-2026

बिहार: दरवाजे पर सो रहे ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव; तीन खोखे बरामद

समस्तीपुर के हसनपुर में घर के दरवाजे पर सो रहे ग्रामीण चिकित्सक गुलजार उर्फ साहिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह परिजनों को उनका खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

04:58 PM, 19-Sep-2026

बिहार: कायाकल्प पोर्टल के बारे में जानिए, क्या है उद्देश्य? सीएम सम्राट चौधरी ने लोकार्पण के बाद बताया सबकुछ

सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि दीपावली से पहले सभी आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करें। 30 नवंबर तक पंचायत स्तर पर सभी छोटे-छोटे विकास कार्य पूर्ण करें। उन्होंने और क्या कहा? आइए जानते हैं… और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here