Home अंग प्रदेश कटिहार में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, दोपहर बाद गरज के...

कटिहार में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, दोपहर बाद गरज के साथ बारिश के आसार

22
0

[ad_1]

कटिहार : जिले में रविवार सुबह से मौसम साफ है और धूप खिली हुई है. पिछले दो-तीन दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. रविवार सुबह 8:43 बजे कटिहार का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फील लाइक तापमान 40 डिग्री रहा.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिनभर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. सुबह 9 से 11 बजे तक धूप के साथ आंशिक बादल छाए रहने और तापमान 33 से 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.

दोपहर में बारिश की बढ़ेगी संभावना

दोपहर 12 बजे के बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं. 12 बजे गरज के साथ बारिश की संभावना 40 प्रतिशत और दोपहर 1 बजे 60 प्रतिशत बताई गई है. इसके बाद दोपहर 3 बजे बारिश की संभावना 40 प्रतिशत और शाम 4 बजे 30 प्रतिशत रह सकती है. शाम 5 बजे के बाद मौसम फिर साफ होने की संभावना है, हालांकि आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हवा की गति करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटा और हवा में नमी 67 प्रतिशत रहने की संभावना है. अधिक नमी के कारण उमस ज्यादा महसूस हो रही है. एयर क्वालिटी इंडेक्स 89 के साथ संतोषजनक श्रेणी में है.

अगले चार-पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?

सोमवार को मौसम साफ और धूप वाला रहने की संभावना है. इस दिन अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है. मंगलवार को फिर गरज के साथ बारिश के आसार हैं और तापमान 34/26 डिग्री के आसपास रह सकता है.

बुधवार और गुरुवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. दोनों दिन गरज के साथ बारिश की संभावना है और अधिकतम तापमान घटकर 28 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच सकता है.

कुल मिलाकर अगले चार से पांच दिनों तक कटिहार में धूप और बारिश के बीच मौसम बदलता रहेगा. किसानों और आम लोगों को दोपहर में बारिश की संभावना को देखते हुए जरूरी काम की योजना बनाने की सलाह दी गई है. उमस भरी गर्मी के बीच पर्याप्त पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की भी जरूरत है.

कटिहार सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए क्या-क्या सेवाएं हैं उपलब्ध? क्लिक करें और जानें

The post कटिहार में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, दोपहर बाद गरज के साथ बारिश के आसार appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here