Home अंग प्रदेश बिहार:थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े फायरिंग, गोली लगने...

बिहार:थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े फायरिंग, गोली लगने से किशोर की मौत; छेड़खानी विवाद की आशंका – Munger-safiyabad-firing-15-year-old-kishan-kumar-dies

23
0

[ad_1]

बिहार के मुंगेर से दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें एक किशोर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।  यह पूरी घटना मुंगेर के सफियाबाद थाना क्षेत्र की है। मृतक किशन कुमार की उम्र 15 वर्ष बताई गई है।

पीड़िता को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दी। मामले में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में छेड़खानी से जुड़ा विवाद सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतिक की बहन के साथ कुछ दिन पूर्व कुछ युवकों ने कथित तौर पर छेड़खानी की थी। इसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने किशोर को बुलाया और उसके सिर में गोली मार दी। वारदात सफियाबाद थाना भवन से महज 100 मीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग-80 स्थित चारभुजा मार्बल एंड ग्रेनाइट गोदाम के पीछे हुई। दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें- बिहार: दरवाजे पर सो रहे ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव; तीन खोखे बरामद

पुलिस अब गोलीकांड में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। वहीं, थाने से इतनी कम दूरी पर हुई फायरिंग और इलाज के दौरान किशोर की मौत के बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम, विवाद की वजह और गोली चलाने वाले आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं, किशोर की मौत के बाद परिवार गम में डूबा हुआ है। इलाके में मातमी सन्नाटा छा गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here