Home वायरल बंदर की मौत पर इतना प्यार… बैंड-बाजे, हनुमान चालीसा और आंसू भरी...

बंदर की मौत पर इतना प्यार… बैंड-बाजे, हनुमान चालीसा और आंसू भरी आंखें, देखिए ये भावुक VIDEO

20
0

[ad_1]

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में मानवता और धार्मिक आस्था की अनूठी मिसाल देखने को मिली। यहां एक बंदर की बीमारी के चलते मौत होने के बाद ग्रामीणों ने उसे पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। बैंड-बाजों के साथ बंदर की अंतिम यात्रा निकाली गई और इस दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने इस घटना को मानवता और जीवों के प्रति करुणा का एक उदाहरण बताया। सनातन परंपरा और आस्था की यह अनूठी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

बैंड-बाजों के साथ निकली अंतिम यात्रा, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल

यह पूरा मामला मल्हारगढ़ तहसील के गांव बड़ी गुडभेली का है, जहां पिछले कुछ दिनों से एक बंदर गांव में रह रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक बंदर बीमार था और इसी के चलते उसकी मृत्यु हो गई। बंदर की मौत की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हुए और उसे सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई देने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने बंदर के शव को श्रद्धापूर्वक सजाया और बैंड-बाजों के साथ अंतिम यात्रा निकाली।

monkey funeral

Image Source : REPORTER INPUTबंदर की शव यात्रा में हनुमान चालीसा के स्वर और बैंड-बाजे।

हनुमान चालीसा के पाठ के साथ वानर राज को दी अंतिम विदाई

अंतिम यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और वानर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ग्रामीणों का कहना था कि वानर को भगवान हनुमान का स्वरूप मानते हुए उसके प्रति उनके मन में श्रद्धा और सम्मान की भावना रही है। इसी आस्था के चलते ग्रामीणों ने वानर को पूरे धार्मिक रीति-रिवाज और सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

देखें वीडियो-

अंतिम यात्रा में भावुक हुए ग्रामीण

इस दौरान राम कथा प्रवक्ता मानस माधुरी सीता बहन जी भी ग्रामीणों के साथ मौजूद रहीं। उन्होंने ग्रामीणों की संवेदनशीलता और सेवा भावना की सराहना की। वानर राज की अंतिम यात्रा के दौरान ग्रामीण भावुक नजर आए। ग्रामीणों ने भगवान से प्रार्थना की कि वे अपने परम भक्त हनुमान जी के रूप में बंदर को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। ग्रामीणों ने भगवान से प्रार्थना की कि वे अपने परम भक्त हनुमान जी के रूप में बंदर को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। 

(रिपोर्ट- अशोक परमार)

यह भी पढ़ें-

बंदर के बच्चे का एक प्यारा सा Video हो रहा है वायरल, देखकर लोगों ने कमेंट्स की लगा दी लड़ी

बांके बिहारी मंदिर के बाहर नोटों की बारिश, पर्स फाड़कर बंदर ने उड़ाए नोट; VIDEO वायरल



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here