Home वायरल प्रकृति का अनोखा करिश्मा… पानी का बवंडर देख हैरान रह गए लोग,...

प्रकृति का अनोखा करिश्मा… पानी का बवंडर देख हैरान रह गए लोग, VIDEO वायरल

21
0

[ad_1]

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर में आसमान से जमीन तक उठे पानी का बवंडर देखने को मिला। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि देखते ही देखते पानी की एक विशाल घूमती हुई धारा आसमान से धरती तक जुड़ती नजर आई। काले बादलों के बीच बना यह अद्भुत नजारा लोगों के लिए कौतूहल और हैरानी का कारण बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद कर लिया। प्रकृति के इस अनोखे करिश्मे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रकृति का करिश्मा देख ठिठक गए लोग

दरअसल, समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर प्रखंड में 26 सितंबर को बारिश के बीच प्रकृति का अद्भुत नजारा सामने आया। इसे देखकर मौके पर मौजूद लोग कुछ पल के लिए हैरान रह गए। पानी की सतह से आसमान तक उठता हुआ एक लंबा, घूमता हुआ स्तंभ दिखाई दिया। दूर से देखने पर ऐसा लगा मानो आसमान और जमीन के बीच पानी का कोई विशाल बवंडर बन गया हो।

मौसम विभाग पटना ने भी शेयर किया वीडियो

तेज हवा, बारिश और बादलों के बीच दिखाई दिए इस नजारे को स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। देखते ही देखते इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। खास बात यह है कि यह महज वायरल वीडियो तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मौसम विभाग, पटना (IMD Patna) ने भी इस घटना का वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया। मौसम विभाग ने इसे Waterspout यानी जल बवंडर के रूप में बताया।

मौसम विज्ञान के अनुसार, वॉटरस्पाउट पानी की सतह के ऊपर बनने वाला तेजी से घूमता हुआ हवा का स्तंभ होता है, जो देखने में कीप या हाथी की सूंड जैसी आकृति का दिखाई दे सकता है। इसका ऊपरी हिस्सा बादलों से जुड़ा हुआ नजर आता है। बड़ी झील, नदी या समुद्र जैसी जल सतह के ऊपर ऐसी घटना बनने की संभावना अधिक होती है।

पानी का बवंडर देख हैरान रह गए लोग

मोहिउद्दीननगर में दिखाई दिया यह दृश्य स्थानीय लोगों के लिए बेहद असामान्य था। कुछ ही देर के इस नजारे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और कैमरों में कैद होने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा। समस्तीपुर की धरती पर प्रकृति का यह अनोखा रूप देखकर हर कोई यही कहता नजर आया कि आसमान से जमीन तक आखिर यह क्या था? (इनपुट- सुनील कुमार)

यह भी पढ़ें-

कार सवार युवकों ने हाईवे पर की स्टंटबाजी, खिड़की से लटक कर तो कभी छत पर बैठकर किया स्टंट; VIDEO वायरल



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here