Home वायरल School van door left open 5 children fell on road : खुला...

School van door left open 5 children fell on road : खुला रह गया था स्कूल वैन गेट गाड़ी चलते ही सड़क पर गिरे 5 बच्चे

28
0

[ad_1]

बेंगलुरु के KR पुरम इलाके में बच्चों को लेकर जा रही एक वैन का बैक डोर अचानक खुल जाने की वजह से 5 बच्चे गाड़ी से सड़क पर गिर गए। गनीमत रही कि पीछे कोई वाहन न होने की वजह से सभी बच्चे मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बच गए। ये घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर KR पुरम ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में वैन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे 

बेंगलुरु में पैरेंट्स स्कूल बस के अलावा ऑटो रिक्शा और छोटी प्राइवेट वैन के जरिये भी अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं। गुरुवार दोपहर को ऐसी ही एक वैन बच्चों को स्कूल से पिक अप कर घर ड्रॉप करने निकली। इस दौरान वैन जब गायत्री ले आउट इलाके में एक गली से गुजर रही थी तब सड़क पर बने के छोटे गड्ढे से गुजरते समय वैन में एक झटका लगा और चलती गाड़ी का बैक डोर खुल गया और एक के बाद एक करके 5 बच्चे चलती वैन से सड़क पर गिर गए, हालांकि इस दुर्घटना में किसी को भी गम्भीर चोटें नहीं लगी है। 

घटना पर पुलिस का क्या कहना है 

बताया जा रहा है कि, KR पुरम ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में स्कूल वैन के ड्राइवर पर लापरवाही बरतने पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही स्कूल वैन चालाकों को निर्देश दिए गए हैं कि वैन में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सेफ्टी फीचर्स रखें ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो। 

स्कूल वैन में कौन से सेफ्टी फीचर्स होने चाहिए 

गौरतलब है कि, स्कूल वैन बच्चों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं। नियमों के अनुसार, हर स्कूल वैन में निम्नलिखित सेफ्टी फीचर्स अनिवार्य होने चाहिए: 

  • सभी सीट्स पर तीन-पॉइंट सीट बेल्ट
  • स्पीड गवर्नर (40 किमी/घंटा सीमा)
  • जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम
  • सीसीटीवी कैमरा
  • इमरजेंसी डोर और विंडो
  • फायर एक्सटिंग्विशर तथा फर्स्ट एड किट 

बता दें कि, ट्रैफिक पुलिस द्वारा समय-समय पर स्कूल वैन के लिए चेकिंग अभियान भी चलाया जाता है। जिसमें वैन में उपरोक्त फीचर्स के अलावा रियर व्यू कैमरा, हाई विसिबिलिटी रिफ्लेक्टिव टेप, ओवरस्पीड अलार्म, चाइल्ड सेफ्टी लॉक और ट्रेंड ड्राइवर (बैकग्राउंड चेक के साथ) की अनिवार्यता बताई जाती है। साथी ही इन मानकों को सख्ती से लागू करने की अपील भी की जाती है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए। 

ये भी पढ़ें –


‘गांजा थोड़ा कम फूंका करो..’ रेंट के बदले 40 लाख सिक्योरिटी मांग रहे बेंगलुरु के मकान मालिक को लड़के ने दिया मजेदार जवाब 

फ्लैट खाली करने से पहले बेंगलुरु के मकान मालिक ने किराएदार को भेजा ऐसा मैसज, पढ़ते ही यूजर्स का भी दिल खुश हो गया

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here