Home अंग प्रदेश नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, कटिहार में FIR दर्ज

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, कटिहार में FIR दर्ज

20
0

[ad_1]

कटिहार. नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती को बहला-फुसलाकर किराये के कमरे में ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना 22 सितंबर की बतायी जा रही है. घटना के बाद बदनामी के डर से युवती कुछ दिनों तक सहमी रही. परिवार के लोगों के हौसला देने के बाद रविवार को उसने महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

घर में विवाद के बाद रेलवे स्टेशन पहुंची थी युवती

पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार, फलका थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद वह नाराज होकर कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंच गयी. इसी दौरान एक व्यक्ति ने उससे बातचीत शुरू की और उसके बारे में जानकारी ली. युवती ने पुलिस को बताया कि बातचीत के दौरान उसने उक्त व्यक्ति को बताया कि वह पूर्णिया जाने वाली है. आरोप है कि इसी दौरान व्यक्ति ने खुद को असिस्टेंट लोको पायलट बताया और उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया.

बरमसिया के किराये के मकान में ले जाने का आरोप

युवती का आरोप है कि इसके बाद उक्त व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित एक किराये के मकान में ले गया. युवती ने शिकायत में वहां उसके साथ दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया है. युवती के अनुसार, आरोपित ने अपने कुछ साथियों को भी वहां बुलाने की कोशिश की. स्थिति को समझने के बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया.

शोर सुनकर जुटने लगे स्थानीय लोग, आरोपी फरार

युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां जुटने लगे. लोगों की आवाजाही बढ़ती देख आरोपित मौके से फरार हो गया. इसके बाद युवती किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची. घटना के बाद युवती काफी डरी हुई थी. इसी वजह से उसने तत्काल पुलिस में शिकायत नहीं की. बाद में परिवार के सदस्यों ने उसे हिम्मत दी, जिसके बाद रविवार को वह महिला थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.

संबंधित मकान की जांच, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

कटिहार एसपी परिचय कुमार ने बताया कि महिला थाने में शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. युवती की निशानदेही पर संबंधित मकान की जांच की गयी. जांच में मकान एक लोको पायलट को किराये पर दिये जाने की बात सामने आयी है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है. एसपी के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है. फिलहाल मामले में पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here