Home वायरल जब अनंत सिंह के सामने ही होने लगी उनकी मिमिक्री, आवाज और...

जब अनंत सिंह के सामने ही होने लगी उनकी मिमिक्री, आवाज और अंदाज भी हूबहू; VIDEO वायरल

18
0

[ad_1]

बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई बयान नहीं, बल्कि उनकी मिमिक्री का एक वायरल वीडियो है। वीडियो में एक कलाकार जिनका नाम विपुल ठाकुर है, अनंत सिंह के सामने बैठकर उन्हीं की आवाज और अंदाज की नकल करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में अनंत सिंह कुछ लोगों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके ठीक बगल में कलाकार विपुल ठाकुर बैठे हैं। इस दौरान उनसे कुछ सवाल किए जाते हैं और वह अनंत सिंह की आवाज, बोलने के तरीके और अंदाज में जवाब देते हैं।

अनंत सिंह के सामने ही हुई उनकी मिमिक्री

विपुल ठाकुर की मिमिक्री सुनकर वहां मौजूद लोग खूब हंसते हैं और तालियां बजाते हैं। खास बात यह है कि अनंत सिंह खुद भी सामने बैठकर अपनी मिमिक्री का आनंद लेते नजर आते हैं। वीडियो में वह मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके समर्थक विपुल ठाकुर के अंदाज पर जमकर तालियां बजा रहे हैं।

इस मिमिक्री का वीडियो 27 सितंबर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिमिक्री करने वाले कलाकार विपुल ठाकुर ने सफेद शर्ट-पैंट पहने हैं, सिर पर टीका लगाया है और चश्मा भी पहना है, यानी वे अनंत सिंह की तरह दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे अनंत सिंह से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे, तभी उन्होंने ये मिमिक्री की थी।

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं अनंत सिंह

बता दें कि अनंत सिंह अपने अलग अंदाज और बेबाक बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने जमुई में नाबालिग छात्रा से हुई बैड टच की घटना पर बयान बयान दिया था। इस घटना को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था, “ऐसा जो करता है उसे एक दिन में ही मार देना चाहिए। मारने वाले को भी पुण्य होगा। ऐसे राक्षस व्यक्ति को जहां रहे वहां मार देना चाहिए। आरोपी के पैर में मारना जरूरी था। जो भी रेप करता है उसका मर्डर (एनकाउंटर) होगा। ऐसे लोगों को रोज मरना चाहिए। जब कोई ऐसा कृत्य करे तो मर जाए।”

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तानी मंत्री ने महिला पत्रकार को किया ‘शर्मनाक’ इशारा, VIDEO सामने आने पर भड़के लोग

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव की घटना, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; शहरभर में अलर्ट



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here