Home वायरल नोएडा के DLF मॉल ऑफ इंडिया के एक स्टोर में मॉडर्न महिला...

नोएडा के DLF मॉल ऑफ इंडिया के एक स्टोर में मॉडर्न महिला पर लगा चोरी का आरोप, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा, VIDEO वायरल

18
0

[ad_1]

नोएडा: नोएडा के DLF मॉल ऑफ इंडिया से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां एक महिला को सिक्योरिटी टीम द्वारा पकड़कर ले जाने का वीडियो सामने आया है। दरअसल महिला पर स्टोर से बिना भुगतान सामान ले जाने का आरोप है।

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महिला, ली मार्च स्टोर से घी और एक अन्य सामान ले गई, जिसका भुगतान नहीं किया गया। वीडियो में महिला द्वारा चोरी करने की बात कही जा रही है और वीडियो में ये भी दावा किया जा रहा है कि पहले भी चोरी की घटनाएं हुई हैं।

CCTV चेक करने के बाद महिला की पहचान का दावा

दरअसल इस मामले में CCTV चेक करने के बाद कर्मचारियों द्वारा महिला की पहचान किए जाने का दावा किया जा रहा है। मामले को लेकर मॉल में महिला और सिक्योरिटी टीम के बीच विवाद भी हुआ। हालांकि DLF चौकी इंचार्ज के मुताबिक, बिना पैसे दिए सामान ले जाने को लेकर विवाद हुआ था। महिला ने बाद में सामान के बिल का भुगतान कर दिया था। पेमेंट के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी, मामला शांत हो गया था। 

बिल पेमेंट के बाद महिला मौके से चली गई। किसी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं दी।  मामला थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 18 स्थित DLF मॉल ऑफ इंडिया का है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं मॉल्स में लोगों पर अविश्वास को बढ़ाती हैं और कई बार इसका खामियाजा बाकी लोगों एक्सट्रीम सिक्योरिटी चेक का सामना करके भुगतना पड़ता है। इस तरह के काम नहीं करने चाहिए क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल होने में देर नहीं लगती। 

वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि एक वीडियो से किसी व्यक्ति के बारे में कोई राय नहीं बनानी चाहिए क्योंकि हो सकता है कि गलती से जिस सामान का भुगतान नहीं किया जा सका, वह सामान में ऐड हो गया हो। फिलहाल सच या झूठ क्या है, सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में पता करना मुश्किल है। (रिपोर्ट- नोएडा से राहुल ठाकुर)

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here