Home अंग प्रदेश बिहार:पूर्णिया में प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- लोकसभा चुनाव से पहले...

बिहार:पूर्णिया में प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को दिलाएंगे 7वां वेतनमान – Prashant Kishor Campaigns In Purnia For Kosi Graduate Mlc Elections: Promises 7th Pay Scale For Teachers

15
0

[ad_1]

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर सोमवार को पूर्णिया पहुंचे। उन्होंने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. रजनीश रंजन के नामांकन के बाद जिला स्कूल, भट्ठा बाजार के समीप आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सभा के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कला भवन तक पैदल यात्रा कर जनसंपर्क भी किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के शिक्षकों को 7वां वेतनमान दिलाना उनकी मुख्य जिम्मेदारी और प्राथमिकता है। उन्होंने सीमांचल क्षेत्र के 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दिलाने की भी बात कही।

प्रशांत किशोर ने कहा कि नवंबर 2025 में बिहार की जनता बदलाव चाहती थी, लेकिन उस समय सरकार ने जनता को दिग्भ्रमित कर सत्ता हासिल की। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव सरकार बनाने या गिराने का चुनाव नहीं है, बल्कि वर्तमान सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने और उस पर अंकुश लगाने का चुनाव है।

पढ़ें: बेंच-डेस्क के सहारे टिकी थी स्कूल की छत; किस विधायक की मांग पर विद्यालय को शिफ्ट किया गया?

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी एनके यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें चुनाव हरा देती है तो पिछले 15 वर्षों से कायम भाजपा का किला ध्वस्त हो जाएगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि इससे दिल्ली तक संदेश जाएगा कि राज्य की वर्तमान प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्था से जनता खुश नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसी हार से सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधियों में जनता का डर पैदा होगा और वे जमीनी समस्याओं पर ध्यान देने के लिए मजबूर होंगे।

नामांकन सभा में प्रत्याशी डॉ. रजनीश रंजन ने कार्यकर्ताओं और स्नातकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जन सुराज को इतनी ताकत दी जाए कि सत्तापक्ष और विपक्ष के स्थापित उम्मीदवार मैदान में टिक न सकें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव कोसी निर्वाचन क्षेत्र के इतिहास में दर्ज हो और सभी मिलकर प्रशांत किशोर के सपनों का नया, शिक्षित और समृद्ध बिहार बनाने की दिशा में काम करें।

कार्यक्रम में प्रदेश और जिला स्तर के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें पूर्व विधायक ललन यादव, किशोर कुमार मुन्ना, जिलाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मोहन, चुनाव प्रभारी राकेश कुमार, पूर्णिया प्रभारी संतोष सिंह, लोकसभा प्रभारी अमोद मंडल, सत्यनारायण शर्मा, महिला प्रवक्ता शनू कुमारी, राहुल झा, आलोक कुमार, सहरियार आलम और आफाक आलम समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here