Home अंग प्रदेश दिनदहाड़े भूना:बिहार में वकील की हत्या; कोर्ट से जुड़े किसी विवाद के...

दिनदहाड़े भूना:बिहार में वकील की हत्या; कोर्ट से जुड़े किसी विवाद के कारण अधिवक्ता के मर्डर की आशंका – Katihar-advocate-guddu-ansari-murder-footage-patel-chowk Bihar Crime News

16
0

[ad_1]

बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली, पटेल चौक के पास हुई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक अपराधी अधिवक्ता को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि अपराधी ने बीच बाजार में अधिवक्ता को निशाना बनाया और गोली मारकर मौके से फरार हो गया। गोली लगने के बाद गुड्डू अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


हत्या की वजह को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। चर्चा है कि कोर्ट से जुड़े किसी विवाद के चलते अधिवक्ता को निशाना बनाया गया। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इस वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इधर, मृतक के परिजनों ने पुराने विवाद का हवाला देते हुए एक व्यक्ति का नाम लिया है और उसी पर हत्या की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस परिजनों के आरोपों के साथ-साथ घटनास्थल और सामने आए लाइव फुटेज की जांच कर रही है।

डीएसपी विशाल आनंद ने भी मामले की जांच की बात कही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात को किसने अंजाम दिया और इसके पीछे की असली वजह क्या है।

गुड्डू अंसारी का परिवार लंबे समय से कानून के पेशे से जुड़ा रहा है। उनकी बहन भी अधिवक्ता हैं, जबकि उनके पिता भी अधिवक्ता थे। वहीं, दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या के बाद साथी अधिवक्ताओं में आक्रोश है। घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठ रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here