Home अंग प्रदेश बिहार:सपना उसका था, साथ पति-ससुर ने दिया… पुलिस की वर्दी मिली तो...

बिहार:सपना उसका था, साथ पति-ससुर ने दिया… पुलिस की वर्दी मिली तो बदल गई कहानी – Woman Constable’s Relationship Takes A Turn, Husband Seeks Help As Rahul Becomes A Roadblock

19
0

[ad_1]

जिस पत्नी के सपने को पूरा करने के लिए पति और ससुर ने आर्थिक परेशानियों के बावजूद उसका साथ दिया, आज वही परिवार अपने रिश्ते को बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। कटिहार जिला पुलिस बल में महिला सिपाही के पद पर तैनात प्रतिभा विश्वकर्मा के पति हंस लाल पिछले दो दिनों से अपने पिता के साथ कभी पुलिस लाइन तो कभी एसपी कार्यालय पहुंच रहे हैं। हंस लाल की गुहार है- ‘मुझे मेरी प्रतिभा से मिला दो।’

मामला पति-पत्नी के बीच विवाद और अलगाव से जुड़ा है। हंस लाल ने कटिहार के एसपी परिचय कुमार को आवेदन देकर मामले में मदद की गुहार लगाई है। एसपी ने इसे निजी मामला बताते हुए महिला थाना के माध्यम से काउंसलिंग कराने का आश्वासन दिया है।

प्रयागराज में हुई मुलाकात, फिर दोनों ने की शादी

हंस लाल के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली प्रतिभा से उनकी मुलाकात प्रयागराज में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में प्यार हो गया। इसके बाद वर्ष 2022 में दोनों ने शादी कर ली। परिवार की सहमति के बाद दोनों ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कोर्ट मैरिज भी की। हंस लाल का कहना है कि शादी के समय प्रतिभा किसी नौकरी में नहीं थीं और आगे पढ़ाई करना चाहती थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने और उनके पिता परमहंस गुप्ता ने प्रतिभा की पढ़ाई जारी रखने में पूरा सहयोग किया।

पति सब्जी बेचते थे, ससुर चलाते थे ई-रिक्शा

हंस लाल के मुताबिक, वह सब्जी का कारोबार करते थे, जबकि उनके पिता परमहंस गुप्ता ई-रिक्शा चलाते थे। सीमित आमदनी के बावजूद परिवार ने प्रतिभा की पढ़ाई नहीं रुकने दी। परिवार का कहना है कि मेहनत के बाद प्रतिभा का चयन बिहार पुलिस में महिला सिपाही के पद पर हो गया। जब उसकी पोस्टिंग कटिहार के मनसाही थाने में हुई तो परिवार में खुशी का माहौल था। ससुर को लगा कि बहू की सफलता के साथ उनका अपना अधूरा सपना भी पूरा हो गया।

पुलिस की वर्दी मिलने के बाद रिश्ते में दूरी बढ़ने का आरोप

हंस लाल का आरोप है कि नौकरी लगने और पुलिस की वर्दी मिलने के बाद पति-पत्नी के रिश्ते में बदलाव आने लगा। उनके मुताबिक, पहले की तुलना में बातचीत कम होती गई और दोनों के बीच दूरी बढ़ने लगी। हंस लाल ने आरोप लगाया कि इसी दौरान प्रतिभा की नजदीकी राहुल शर्मा नाम के एक युवक से बढ़ी। उनके मुताबिक, राहुल महेशखूंट का रहने वाला है।

राहुल को भाई बताने का दावा

हंस लाल का कहना है कि जब उन्होंने प्रतिभा और राहुल की नजदीकी को लेकर सवाल उठाए तो प्रतिभा ने राहुल को अपना भाई बताया। हालांकि, पति का दावा है कि मोबाइल में मौजूद तस्वीरों और चैट को लेकर उन्हें इस रिश्ते पर शक हुआ। हंस लाल ने मोबाइल में कथित तौर पर आपत्तिजनक तस्वीरें मिलने का भी आरोप लगाया है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

‘बहू की पढ़ाई कराई, पुलिस में चयन हुआ तो लगा सपना पूरा हो गया’

इस पूरे विवाद में प्रतिभा के ससुर परमहंस गुप्ता की कहानी भी सामने आई है। उनका कहना है कि कभी उनका खुद पुलिस की वर्दी पहनने का सपना था, लेकिन परिस्थितियों के कारण वह पूरा नहीं हो सका। परमहंस गुप्ता के मुताबिक, इसी वजह से उन्होंने अपनी बहू की पढ़ाई में मदद की। जब प्रतिभा का बिहार पुलिस में चयन हुआ तो उन्हें लगा कि उनका अधूरा सपना पूरा हो गया है। अब वही ससुर बेटे की जिंदगी और शादी बचाने की उम्मीद में पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

एसपी ने महिला थाना से काउंसलिंग कराने का दिया आश्वासन

हंस लाल ने कटिहार के एसपी परिचय कुमार को आवेदन देकर मामले में न्याय और मदद की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले को निजी पारिवारिक विवाद बताते हुए महिला थाना के माध्यम से दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराने का आश्वासन दिया है। फिलहाल पति-पत्नी के बीच विवाद को सुलझाने की कोशिश की जा रही है। हंस लाल अपनी पत्नी के साथ रिश्ता बचाने की अपील कर रहे हैं, जबकि राहुल शर्मा को लेकर लगाए गए आरोप भी इस विवाद का हिस्सा बन गए हैं। अब महिला थाना की काउंसलिंग और दोनों पक्षों की बात सामने आने के बाद ही विवाद की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here