Home अंग प्रदेश कलाकारी:तीन सेंटीमीटर के पत्ते पर ‘क्रांतिवीर’ की तस्वीर, अभिनेता नाना पाटेकर को...

कलाकारी:तीन सेंटीमीटर के पत्ते पर ‘क्रांतिवीर’ की तस्वीर, अभिनेता नाना पाटेकर को मधुरेंद्र ने दी श्रद्धांजलि – Nana Patekar’s Portrait Carved On A 3-centimeter Leaf

17
0

[ad_1]

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर है। इसी बीच बिहार के मुंगेर जिले के चर्चित अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनूठी कला के जरिए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

मधुरेंद्र ने महज करीब तीन सेंटीमीटर के हरे पीपल के पत्ते को कैनवास बनाकर उस पर नाना पाटेकर का चेहरा उकेरा। इस सूक्ष्म कलाकृति को तैयार करने में उन्हें करीब तीन घंटे का समय लगा।

छोटे से पत्ते पर नाना पाटेकर के चेहरे की भाव-भंगिमा और पहचान को बेहद बारीकी से उकेरा गया है। कलाकृति के साथ उन्होंने ‘अलविदा क्रांतिवीर नाना पाटेकर’ संदेश भी अंकित किया है। प्राकृतिक वस्तुओं को कला का माध्यम बनाने के लिए पहचान रखने वाले मधुरेंद्र ने इस बार रेत या बड़े कैनवास के बजाय पीपल के पत्ते को श्रद्धांजलि का माध्यम बनाया।

‘नाना पाटेकर ने अभिनय ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई’


मधुरेंद्र ने कहा कि नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय, संवाद अदायगी और विशिष्ट अंदाज से अलग पहचान बनाई। ‘क्रांतिवीर’ सहित कई फिल्मों में उनके यादगार अभिनय ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई।

ये भी पढ़ें- बिहार: शून्य नकद टैक्स दिखाने वाले 400 कारोबारी रडार पर, विभाग ने थमाए नोटिस; अब तक 17 लाख रुपये टैक्स जमा

उन्होंने कहा कि यह कलाकृति उनके लिए महज एक कलाकृति नहीं, बल्कि एक वरिष्ठ कलाकार के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव है। लगभग तीन सेंटीमीटर के पत्ते पर बनाई गई यह कलाकृति इस बात का प्रतीक है कि श्रद्धांजलि के लिए माध्यम बड़ा होना जरूरी नहीं, भाव बड़ा होना चाहिए।

अभिनेता नाना पाटेकर को दे गए श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के लिए मधुरेंद्र की खास कलाकारी

 

अभिनेता नाना पाटेकर को दे गए श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के लिए मधुरेंद्र की खास कलाकारी

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here