Home बिहार बच्चों का झगड़ा छुड़ाने गई महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, सर्जरी...

बच्चों का झगड़ा छुड़ाने गई महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, सर्जरी के बाद निकाला

17
0

[ad_1]

बिहार के बगहा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। चखनी रजवटिया पंचायत में बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंचीं एक महिला की गर्दन में हंसिया घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सर्जरी कर हंसिया बाहर निकाला। घायल महिला की पहचान चखनी गांव निवासी संजय कुमार यादव की 40 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी के रूप में हुई है।

घास काटने जा रही थीं महिला

परिजनों के अनुसार, निर्मला देवी घास काटने के लिए जा रही थीं। इस दौरान उन्होंने हंसिया अपने कंधे पर रखा हुआ था। रास्ते में उनकी नजर दो बच्चों के बीच हो रहे झगड़े पर पड़ी। वह बच्चों का झगड़ा छुड़ाने के लिए पहुंचीं, तभी किसी बच्चे का हाथ हंसिया पर लग गया। इससे हंसिया उनकी गर्दन के बाईं ओर करीब दो इंच तक घुस गया।

आधे घंटे के ऑपरेशन के बाद निकाला गया हंसिया

हादसे के बाद महिला को तत्काल बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. राम प्रवेश भारती ने बताया कि सर्जरी के जरिए महिला की गर्दन में घुसे हंसिया को बाहर निकाल दिया गया। ऑपरेशन में करीब आधे घंटे का समय लगा।

देसी कट्टा से केक काटकर मनाया जन्मदिन

एक अन्य खबर में, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोशल मीडिया पर भौकाल जमाने के लिए देसी कट्टा से केक काटकर जन्मदिन मनाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नौवीं कक्षा के एक छात्र ने दोस्तों के बीच रौब दिखाने के लिए अपने जन्मदिन पर देसी कट्टा से केक काटा और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 10 अक्टूबर का बताया जा रहा वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर पानापुर ओपी पुलिस ने छापेमारी कर दो किशोरों को पकड़ा। उनके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।

एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्स के अनुसार, पुलिस को जामिन मठिया घाट के पास कुछ छात्रों के देसी कट्टा लेकर जन्मदिन मनाने की सूचना मिली थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब हथियार के स्रोत का पता लगा रही है। कट्टा उपलब्ध कराने का आरोपित युवक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

(अमित कुमार की रिपोर्ट के साथ)

ये भी पढ़ें-

शादीशुदा बीपीएससी शिक्षक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ा गया, मामला थाना पहुंचा, होगी जेल

एमपी के डिंडौरी में भैंस ने 8 पैरों वाले बच्चे को दिया जन्म, देखने के लिए उमड़ी भीड़



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here