Home अंग प्रदेश आपसी विवाद में मारपीट का आरोप, युवक का बायां हाथ टूटने का...

आपसी विवाद में मारपीट का आरोप, युवक का बायां हाथ टूटने का दावा

17
0

[ad_1]

कटिहार, चैनपुर. थाना क्षेत्र के मझुई गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. घटना में घायल युवक ने चैनपुर थाना पहुंचकर गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित की पहचान मझुई गांव निवासी मुखराम प्रजापति के पुत्र राकेश प्रजापति के रूप में हुई है. पीड़ित ने मारपीट में गंभीर चोट लगने और बायां हाथ टूटने का आरोप लगाया है. साथ ही, जेब से 20 हजार रुपये और गले से सोने का लॉकेट निकाल लेने की भी शिकायत की है.

घर से निकलने के दौरान मारपीट का आरोप

थाने में दिये गये आवेदन के अनुसार, राकेश प्रजापति सुबह अपने घर से बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान दरवाजे के पास खड़े गांव के अलाउ मियां के पुत्र कलामुद्दीन दर्जी पर अचानक उनके साथ मारपीट शुरू करने का आरोप लगाया गया है. पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आयीं और उनका बायां हाथ टूट गया. घटना के बाद उन्होंने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करायी.

20 हजार रुपये और सोने का लॉकेट निकालने की शिकायत

राकेश प्रजापति ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनकी जेब से 20 हजार रुपये और गले से सोने का लॉकेट भी निकाल लिया गया. हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कर रही जांच

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

The post आपसी विवाद में मारपीट का आरोप, युवक का बायां हाथ टूटने का दावा appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here