Home अंग प्रदेश भागलपुर: दुर्गापूजा व दशहरा पर 15 स्थानों पर तैनात होंगे दमकल वाहन,...

भागलपुर: दुर्गापूजा व दशहरा पर 15 स्थानों पर तैनात होंगे दमकल वाहन, दो QRT टीमें गठित

17
0

[ad_1]

दुर्गापूजा और दशहरा के दौरान संभावित अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने के लिए बिहार अग्निशमन सेवा ने भागलपुर जिले में पुख्ता और व्यापक इंतजाम किए हैं. सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिले के 15 रणनीतिक स्थलों पर 15 अग्निशमन वाहनों की तैनाती की जाएगी. इनमें चार वाटर टैंकर और 11 एमटी (मोटर टर्न) वाहन शामिल रहेंगे. इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए दो क्विक रिस्पॉन्स टीमों (क्यूआरटी) का भी गठन किया गया है.

पूजा पंडालों में मॉक ड्रिल कर लोगों को किया जागरूक

अग्निशमन विभाग की टीम ने मारवाड़ी पाठशाला और आदमपुर स्थित प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इसके जरिए पूजा समितियों और आम नागरिकों को अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया. कर्मियों ने अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन, आपातकालीन सुरक्षित निकास मार्ग और आग लगने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के तौर-तरीके समझाए. साथ ही पंडालों में विद्युत वायरिंग और सजावटी लाइटों के उपयोग में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए.

रावण दहन स्थलों पर विशेष निगरानी, हेल्पलाइन नंबर जारी

दशहरा पर रावण दहन कार्यक्रम के लिए जिले में तीन प्रमुख स्थलों को चिह्नित किया गया है, जहां कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन वाहन पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे. जिला अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में की गई इन तैयारियों का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. विभाग ने आमजन से आपातकालीन निकास मार्गों को पूरी तरह खुला रखने और अग्नि सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है. आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 101 या 112 पर सूचना देने को कहा गया है.

The post भागलपुर: दुर्गापूजा व दशहरा पर 15 स्थानों पर तैनात होंगे दमकल वाहन, दो QRT टीमें गठित appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here