Home बिहार पप्पू यादव ने दिया विवादित बयान, बोले- “पाकिस्तान की सरकार नंबर वन...

पप्पू यादव ने दिया विवादित बयान, बोले- “पाकिस्तान की सरकार नंबर वन पर है, भारत सरकार को कोई पूछता नहीं”

20
0

[ad_1]

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। पप्पू यादव ने एक बैठक के दौरान पाकिस्तान को लेकर विवादित बयान दे दिया। पप्पू यादव ने बैठक में कहा कि आज ग्लोबल मीटिंग में पाकिस्तान की सरकार नंबर वन पर है जबकि भारत की सरकार को कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत को कोई पूछता तक नहीं है। इतना ही नहीं पप्पू यादव ने तख्तापलट को लेकर भी एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की तरह भारत में भी तख्तापलट की तैयारी है। पप्पू यादव ने अनंत सिंह को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हमाम में सब नंगे हैं। वहीं पप्पू यादव के इन बयानों के बाद एक बार फिर सियासी चर्चाएं तेज होने की आशंका है। 

पाकिस्तान को बताया नंबर वन देश

दरअसल, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का आज पाकिस्तान प्रेम खुलकर सामने आया है। पप्पू यादव ने एक बैठक में कहा, “ग्लोबल मीटिंग में पाकिस्तान की सरकार नंबर वन पर है, जबकि भारत सरकार कहीं नहीं रहती, कोई पूछता तक नहीं है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जब तख्तापलट हुआ तो आप शेख हसीना को यहां लेकर आए, शेख हसीना पर आप क्यों नहीं बोले, नेपाल में आपने पैसा दिया लेकिन तख्तापलट हुआ उसपर क्यों नहीं बोले। नेपाल में जेन-जी ने एक मजबूत सरकार बनाई आप उसको स्वीकार कर लिए। पप्पू यादव का आपसे पूछना है कि क्या नेपाल के तख्तापलट में नरेंद्र मोदी की भूमिका थी या नहीं थी?”

‘बांग्लादेश की तरह भारत में सत्तापलट की तैयारी’

पप्पू यादव ने आगे कहा, “बांग्लादेश की तरह सत्तापलट करने की तैयारी भारत की है।” पप्पू यादव ने कहा कि आज पाकिस्तान ,अमेरिका, रूस और ईरान के साथ एक टेबल पर बैठता है, जबकि भारत कहीं नहीं है। पप्पू यादव ने कहा कि बांग्लादेश में और नेपाल में जेन जी का आंदोलन हुआ और भारत देखता रह गया। अब भारत में भी तख्तापलट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। पप्पू यादव ने राजद पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उसने तो सभी अपराधियों को टिकट दिया है। अनंत सिंह के बारे आज जो बोल रहे हैं, वह भी तो पहले उन्हीं के पार्टी का था। (इनपुट- जेपी मिश्रा)

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में प्रदर्शन के नाम पर गुंडागर्दी, यूट्यूबर ने सुरक्षा में तैनात महिला जवान को मारा थप्पड़; कैमरे में कैद हुआ VIDEO



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here