Home मनोरंजन Jailer 2: 300 करोड़ का बजट, 180 करोड़ सिर्फ थलाइवा की जेब...

Jailer 2: 300 करोड़ का बजट, 180 करोड़ सिर्फ थलाइवा की जेब में, जानें किस सुपरस्टार के खाते में गए कितने पैसे

18
0

[ad_1]

Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. ₹300 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 200 करोड़ कमा लिए है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन और सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस सीक्वल को फैंस से काफी शानदार रिस्पांस मिला.

जेलर 2 के लिए एक्टर्स ने ली इतनी फीस

सियासत की रिपोर्ट के मुताबाक रजनीकांत जेलर 2 के सबसे महंगे एक्टर हैं. उन्होंने लगभग ₹110 करोड़ की फीस ली है. इसके अलावा, बॉक्स ऑफिस के मुनाफे में भी उनका हिस्सा है, जिससे उनकी कुल कमाई ₹180 करोड़ तक जा सकती है. हालांकि, मेकर्स की ओर से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

जेलर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
जेलर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

मोहनलाल ने लिए इतने पैसे

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल एक बार फिर गैंगस्टर 'मैथ्यू' के रोल में नजर आ रहे हैं और इसके लिए उन्हें कथित तौर पर ₹30 करोड़ मिले हैं.

कैमियो कर ऋतिक रोशन ने मचाया धमाल

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने ₹80 से ₹110 करोड़ के बीच चार्ज किया है.

विजय सेतुपति ने कमाए इतने करोड़

विजय सेतुपति की फीस ₹15 से ₹25 करोड़ के बीच बताई जाती है.

विद्या बालन ने कमाए इतने करोड़

जेलर 2 में विद्या बालन एक नेगेटिव किरदार निभा रही हैं और उन्हें इसके लिए ₹6 करोड़ दिए गए हैं. एस. जे. सूर्या की फीस ₹3 से ₹10 करोड़ के बीच मानी जा रही है, जबकि मलयालम एक्टर सूरज वेंजारामूडु को ₹1 करोड़ मिले हैं.

विद्या बालन, फोटो इंस्टाग्राम
विद्या बालन, फोटो इंस्टाग्राम

'जेलर 2' के बारे में

'जेलर 2' का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है, जिन्होंने इस फिल्म की कहानी भी लिखी है. इसे सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन ने प्रोड्यूस किया है. रजनीकांत इसमें फिर से 'टाइगर मुथुवेल पांडियन' के किरदार में नजर आएंगे. बाकी स्टार कास्ट में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना, एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन और सूरज वेंजारामूडु शामिल हैं.

इस फ्रेंचाइजी में मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ की वापसी हो रही है, जबकि ऋतिक रोशन 'रॉडी' के किरदार में एक खास भूमिका (स्पेशल अपीयरेंस) में नजर आएंगे. फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, सिनेमैटोग्राफी विजय कार्तिक कन्नन ने संभाली है और आर. निर्मल इसके एडिटर हैं. यह एक्शन-एंटरटेनर फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर 2' की बल्ले-बल्ले, दूसरे दिन ही रजनीकांत की फिल्म ने झट से बटोरे 200 करोड़

The post Jailer 2: 300 करोड़ का बजट, 180 करोड़ सिर्फ थलाइवा की जेब में, जानें किस सुपरस्टार के खाते में गए कितने पैसे appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here