Home खेल 20 साल की निकी प्रसाद ने रच दिया इतिहास, 2 गेंदों में...

20 साल की निकी प्रसाद ने रच दिया इतिहास, 2 गेंदों में 2 विकेट लेकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

21
0

[ad_1]

भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मैच में 9 विकेट से हरा दिया। रायपुर में खेले गए इस मैच में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 103 रन पर रोक दिया था। इसके बाद स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की जोड़ी ने मिलकर इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच में टीम इंडिया की 20 साल की गेंदबाज निकी प्रसाद ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इस मुकाबले में पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी की और इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है, जो आज से पहले मेंस या वुमेंस के इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी भारतीय गेंदबाज के नाम दर्ज नहीं था।

निकी प्रसाद ने लगातार दो गेंदों पर झटके दो विकेट

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में निकी प्रसाद 15वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आईं, तो उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की पहली ही गेंद पर जिम्बाब्वे की सबसे खतरनाक बल्लेबाज और सबसे ज्यादा 34 रन बनाने वाली खिलाड़ी चिपो टिरिपानो को आउट कर दिया। इस तरह वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला गेंदबाज बन गईं। इसके बाद उन्होंने दूसरी गेंद पर भी विपक्षी टीम की बल्लेबाज को पवेलियन भेज दिया। इसी के साथ निकी प्रसाद इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास (महिला और पुरुष दोनों में) में अपनी शुरुआती 2 गेंदों पर लगातार 2 विकेट लेने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गईं। हालांकि वह अपनी हैट्रिक पूरी करने से चूक गईं, लेकिन अपने इस छोटे से स्पेल में उन्होंने महफिल पूरी तरह लूट ली।

पहले टी20 मैच में निकी ने बल्ले से किया था कमाल

निकी प्रसाद ने इस मैच में बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 2 ओवरों में मात्र 7 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। अपनी बेहतरीन ऑफ स्पिन और दबाव में शांत रहने की क्षमता से उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह भारतीय महिला क्रिकेट का भविष्य हैं। बल्ले के बाद गेंद से उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन ने यह दिखा दिया है कि आने वाले समय में वह टीम की सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर्स में से एक बन सकती हैं। बता दें कि पहले टी20 मैच में उन्होंने 39 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। उस मैच को टीम इंडिया ने 4 विकेट से अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें

मोहम्मद रिजवान को PCB ने फिक्सिंग की जांच के बाद दी राहत, घरेलू क्रिकेट में करेंगे वापसी, कप्तान भी बने

शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने रच दिया इतिहास, पहली बार किसी जोड़ी ने एक साल में पूरे किए 1000 रन

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here