Home वायरल इस आदमी ने बैठे-बैठे बुला ली मुसीबत, Video देख आप भी माथा...

इस आदमी ने बैठे-बैठे बुला ली मुसीबत, Video देख आप भी माथा पकड़ लेंगे

17
0

[ad_1]

कई बार सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हुए आंखों के सामने कुछ ऐसा आ जाता है जिसे देखते ही दूसरे बच्चों की या फिर खुद के बचपन की याद आ जाती है, ऐसा तो बच्चे ही किया करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो अलग-अलग समय पर देखे ही होंगे और उन्हें देखने के बाद आपने भी कुछ न कुछ प्रतिक्रिया भी दी होगी। अभी भी हमें एक वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया जिसे देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे कि यार ऐसे कारनामे तो बच्चे करते हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

शख्स ने ऐसा क्या किया?

आपको पता होगा कि कुछ बच्चे कई बार बर्तन से खेलते हुए उसे अपने सिर पर पहन लेते हैं और उसमें उनका सिर फंस जाता है। इसके अलावा कोई सीढ़ी की ग्रिल में फंस जाता है तो कोई कहीं और फंस जाता है। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आपको कुछ ऐसा ही नजर आएगा। वीडियो में दिखता है कि एक बंदा जो ट्रेन में सबसे ऊपर की सीट पर बैठा हुआ है। वो सीट सिर्फ स्टील की बनी है जिसमें बीच में गैप है। अब उसने उस गैप के बीच में अपना पैर फंसा लिया और लोग उसके पैर को निकालने में लगे हुए हैं और वो बंदा मुस्कुरा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @iiamirfanali नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसका पैर अंदर घुस कैसे गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- इनको क्या जरूरत पड़ी थी जो उसके अंदर पाव घुसा दिया, अब निकालना मुश्किल है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब स्टेशन आने से पहले निकालो।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे भयंकर खेलों का आविष्कार कौन कर रहा है? Video पर खूब सारे लोगों के आए कमेंट्स

घर में लगे AC का Video हो रहा खूब वायरल, देखकर समझ में आएगा इसके पीछे का कारण



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here