Home अंग प्रदेश Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 अक्टूबर के मुख्य और...

Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 20 October 2026

18
0

[ad_1]

09:27 PM, 20-Oct-2026

बिहार: कहीं 80 तो कहीं 60 फीट का रावण, हजारों लोगों ने देखा दहन; जय श्रीराम के नारों से गूंजा इलाका

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर, मुसहरी, मड़वन और बोचहां प्रखंड में विजयादशमी पर रावण दहन हुआ। पनसलवा में 80 फीट और परसौनीनाथ फुलवरिया में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले जलाए गए। कार्यक्रमों में हजारों श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

और पढ़ें

07:59 PM, 20-Oct-2026

बिहार: पटना के गांधी मैदान में रावण वध समारोह, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की भगवान श्रीराम की आरती

पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी पर आयोजित रावण वध समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यपाल सैयद अता हसनैन और नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की आरती की। इसके बाद रावण सहित तीन पुतलों का दहन किया गया।

और पढ़ें

07:53 PM, 20-Oct-2026

बिहार: मंदिर में पूजा कर घर लौटी थी प्रियंका, पानी लेने के दौरान 440 वोल्ट के तार की चपेट में आई; मौत

मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा क्षेत्र की बहू कंचन शाही ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में 108 कन्याओं के पूजन कार्यक्रम में अपनी बेटियों और परिवार के साथ भाग लिया। आयोजन में भारतीय संस्कृति, परंपरा और बिहार की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखी।

और पढ़ें

07:43 PM, 20-Oct-2026

दुर्गा पूजा: सात समंदर पार भी नहीं भूलीं बिहार की परंपराएं, औराई की बहू ने अमेरिका में किया कन्या पूजन

मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा क्षेत्र की बहू कंचन शाही ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में 108 कन्याओं के पूजन कार्यक्रम में अपनी बेटियों और परिवार के साथ भाग लिया। आयोजन में भारतीय संस्कृति, परंपरा और बिहार की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखी।

और पढ़ें

07:38 PM, 20-Oct-2026

बिहार: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग में बेगूसराय के ऋतिक का नाम, परिवार ने कहा- बेटे को गलत फंसाया जा रहा है

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में बेगूसराय के ऋतिक कुमार महतो उर्फ रोशन का नाम सामने आया है। परिवार ने उसे निर्दोष बताते हुए पहचान पर सवाल उठाए हैं। मामले की जांच जारी है।

 

और पढ़ें

07:26 PM, 20-Oct-2026

बिहार: छपरा में भगवान श्रीराम ने रावण और लक्ष्मण ने मेघनाद का किया वध, 90 फीट का रावण जलाया गया

छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में विजयादशमी पर रावण वध समारोह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। भगवान श्रीराम ने रावण और लक्ष्मण ने मेघनाद का वध किया। करीब 90 फीट ऊंचे रावण और 80 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतले जलाए गए।

और पढ़ें

07:22 PM, 20-Oct-2026

बिहार के बेगूसराय में भीषण हादसा: थार की टक्कर से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, चालक फरार; 10 मीटर तक घसीटता रहा

बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एनएच-333बी पर थार और बाइक की टक्कर में पिता संतोष यादव, उनके सात वर्षीय बेटे आयुष और सुलेखा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने थार जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू की है।

और पढ़ें

06:23 PM, 20-Oct-2026

बिहार: गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत; एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन

गोपालगंज के बंजारी बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शैलेश कुमार राय और हर्षित ठाकुर की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब डिजाइन और सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर NHAI के खिलाफ प्रदर्शन किया।

 

और पढ़ें

06:17 PM, 20-Oct-2026

बिहार: पारू के कुंवारी गांव में अग्निकांड, आग की चपेट में आए दो घर; सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड स्थित कुंवारी गांव में शॉर्ट सर्किट से कमली देवी के घर में भीषण आग लग गई। इस दौरान दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ और दो घर प्रभावित हुए। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

और पढ़ें

06:13 PM, 20-Oct-2026

लॉरेंस बिश्नोई: टाइगर श्रॉफ कांड से पहले बिहार में कुख्यात रहा है गैंग; पप्पू यादव से पवन सिंह तक जुड़े मामले

Crime: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग फिर चर्चा में है। बिहार में पप्पू यादव, उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह को धमकियों गतथा कथित सहयोगी की गिरफ्तारी ने सवाल खड़े किए हैं। और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here