Home मनोरंजन 'घूसखोर पंडत' विवाद में बेटी को घसीटे जाने पर भड़के मनोज बाजपेयी,...

'घूसखोर पंडत' विवाद में बेटी को घसीटे जाने पर भड़के मनोज बाजपेयी, लिया लीगल टीम का सहारा

19
0

[ad_1]

Manoj Bajpayee Gajab Raat Row: मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म को लेकर विवादों का ऐसा बवंडर उठा कि सड़कों पर एक्टर के पुतले तक फूंके जाने लगे. जब फिल्म का पहला टाइटल 'घूसखोर पंडत' सामने आया, तो एक खास समुदाय ने कड़ा विरोध जताते हुए फिल्म को बैन करने या इसका नाम बदलने की सख्त मांग की. बढ़ते बवाल और धमकियों को देखते हुए हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर 'गजब रात' कर दिया है. लेकिन इस विवाद ने मनोज बाजपेयी को व्यक्तिगत तौर पर बुरी तरह आहत किया है.

एक्टर ने अब एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि इस हंगामे के दौरान सोशल मीडिया ट्रोल्स ने उनकी कम उम्र की बेटी को भी नहीं बख्शा और उसकी तस्वीरें शेयर कर उसे बेवजह निशाना बनाया, जिससे परेशान होकर उन्हें अपनी लीगल टीम का सहारा लेना पड़ा.

बेटी की तस्वीर शेयर करने लगे ट्रोल्स

मनोज बाजपेयी ने बताया कि फिल्म के पुराने नाम को लेकर विवाद बढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें निशाना बनाया गया. धीरे-धीरे मामला उनके परिवार तक पहुंच गया और उनकी बेटी की तस्वीरें भी ऑनलाइन शेयर की जाने लगीं. एक्टर के मुताबिक, उनके परिवार का फिल्म के टाइटल से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी उन्हें इस विवाद में घसीटा गया.

मनोज ने इस पूरे घटनाक्रम पर निराशा जताई. उन्होंने बताया कि जब उनके परिवार को निशाना बनाया जाने लगा, तो उन्होंने अपनी कानूनी टीम से बात की. एक्टर का मानना है कि किसी फिल्म या उसके नाम को लेकर असहमति हो सकती है, लेकिन इसके लिए कलाकार के परिवार को निशाना बनाना सही नहीं है.

ये भी पढ़ें: AI ने चुराई 'फैमिली मैन' की आवाज, अपनी पहचान बचाने दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे मनोज बाजपेयी

क्या था 'घूसखोर पंडत' टाइटल पर विवाद?

मनोज बाजपेयी की फिल्म का नाम पहले ‘घूसखोर पंडत’ रखा गया था. जैसे ही फिल्म का टीजर सामने आया, इसके टाइटल को लेकर विरोध शुरू हो गया. कई लोगों और संगठनों ने आपत्ति जताई कि इस नाम से एक पूरे समुदाय की छवि को गलत तरीके से पेश किया जा सकता है.

विवाद बढ़ने के बाद फिल्म के निर्माताओं ने अपना रुख स्पष्ट किया. उनका कहना था कि फिल्म की कहानी एक काल्पनिक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है और ‘पंडत’ उस किरदार का उपनाम है. इसका उद्देश्य किसी जाति या समुदाय पर टिप्पणी करना नहीं था.

हालांकि, विरोध जारी रहने के बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया. इसके बाद फिल्म को नया नाम ‘गजब रात’ दिया गया. 

मनोज बाजपेयी ने क्यों बदला फिल्म का नाम?

मनोज बाजपेयी पहले भी इस विवाद पर अपनी बात रख चुके हैं. उन्होंने कहा था कि अगर किसी फिल्म के नाम से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं, तो उस पर विचार करना जरूरी है. उनके मुताबिक, फिल्म के नाम को बदलना कोई बड़ी समस्या नहीं थी और मेकर्स इसके लिए तैयार थे. एक्टर ने यह भी कहा था कि सोशल मीडिया पर कई बार लोग पूरी कहानी जाने बिना ही अपनी राय बनाने लगते हैं. फिल्म की विषयवस्तु समझे बिना सिर्फ टाइटल के आधार पर प्रतिक्रिया देना उनके लिए निराशाजनक था.

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी

हालांकि, उन्होंने आलोचना और निजी हमलों के बीच अंतर भी स्पष्ट किया. किसी फिल्म के नाम पर सवाल उठाना अलग बात है, लेकिन कलाकार या उसके परिवार को धमकाना बिल्कुल अलग मामला है.

आज रिलीज हो रही है 'गजब रात'

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गजब रात’ 23 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. फिल्म का निर्देशन रितेश शाह ने किया है, जबकि नीरज पांडे इसके निर्माता हैं. फिल्म में मनोज के अलावा नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

यह कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी की है, जो निजी फायदे और अपनी जिम्मेदारी के बीच उलझा हुआ है. एक रात के दौरान घटने वाली घटनाएं उसके सामने कई मुश्किल फैसले खड़े कर देती हैं.

ये भी पढ़ें: Ghuskhor Pandat: इस नाम से नहीं रिलीज होगी फिल्म, सुप्रीम कोर्ट ने दिया सख्त निर्देश

The post 'घूसखोर पंडत' विवाद में बेटी को घसीटे जाने पर भड़के मनोज बाजपेयी, लिया लीगल टीम का सहारा appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here