Home अंग प्रदेश बिहार एमएलसी चुनाव:संजय सरावगी और गोपाल जी ठाकुर ने डाला वोट, दरभंगा...

बिहार एमएलसी चुनाव:संजय सरावगी और गोपाल जी ठाकुर ने डाला वोट, दरभंगा में भाजपा-महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला – Bihar Mlc Election Darbhanga Graduate Teachers Voting Sanjay Saraogi Gopal Jee Thakur

18
0

[ad_1]

बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया। दरभंगा जिले में 75 मतदान केंद्रों सहित मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1.35 लाख से अधिक मतदाता 53 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया मतदान

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दरभंगा के मुसा साह स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने मतदाताओं से की अपील

दरभंगा के भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर बहादुरपुर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने मतदाताओं से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पक्ष में मतदान करने और एनडीए समर्थित उम्मीदवारों को समर्थन देने का आह्वान किया।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा और महागठबंधन के बीच मुकाबला

बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन में दरभंगा सीट को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां महागठबंधन के तीन दलों कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन यानी भाकपा माले के उम्मीदवारों का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी डॉ. सर्वेश कुमार से बताया जा रहा है। इस सीट पर कांग्रेस के रजनीकांत पाठक, राजद के अनिल कुमार झा और भाकपा माले के संदीप चौधरी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, भाजपा की ओर से डॉ. सर्वेश कुमार उम्मीदवार हैं। जन सुराज के डॉ. इम्तियाज नूरानी भी चुनावी मैदान में हैं और मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

शिक्षक निर्वाचन में डॉ. मदन मोहन झा और डॉ. घनश्याम राय पर नजर

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा का मुकाबला एनडीए समर्थित उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय से बताया जा रहा है। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद से इस्तीफा देकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में एनडीए गठबंधन पूरी ताकत लगा रहा है। अब मतदान के दौरान मतदाताओं का रुझान किस उम्मीदवार के पक्ष में जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। 1.35 लाख से अधिक मतदाताओं के वोट से स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय होगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here