Home खेल साल दर साल छाई अर्शदीप की आंधी, T20I में एक साल में...

साल दर साल छाई अर्शदीप की आंधी, T20I में एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बने भारतीय गेंदबाज

18
0

[ad_1]

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में खेला गया जिसको टीम इंडिया 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से बॉलिंग में काफी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला। मेजबान न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 180 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी जिसमें टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह का कमाल देखने को मिला जिन्होंने 2 विकेट लेने के साथ एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। अर्शदीप सिंह अब टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

अर्शदीप सिंह ने भुवनेश्वर कुमार का 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह का गेंद से कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने अपने 4 ओवर्स में 33 रन देने के साथ 2 अहम विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ अर्शदीप एक साल में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए, जिसमें उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के 4 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। भुवनेश्वर ने साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल में कुल 37 विकेट हासिल किए थे तो वहीं अब नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज अर्शदीप सिंह के नाम 38 विकेट दर्ज हो चुके हैं, जिसमें और इजाफा होना तय है।

एक साल में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • अर्शदीप सिंह – 38 विकेट (साल 2026)
  • भुवनेश्वर कुमार – 37 विकेट (साल 2022)
  • अर्शदीप सिंह – 36 विकेट (साल 2024)
  • वरुण चक्रवर्ती – 36 विकेट (साल 2025)
  • अर्शदीप सिंह – 33 विकेट (साल 2022)
  • अक्षर पटेल – 32 विकेट (साल 2026)

अर्शदीप सिंह तीन विकेट और लेते ही रचेंगे इतिहास

टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीमों की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ियों में एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड आयरलैंड के जोसुआ लिटिल के नाम पर है, जिन्होंने साल 2022 में कुल 39 विकेट हासिल किए थे। ऐसे में इस लिस्ट में अभी संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर काबिज अर्शदीप सिंह यदि तीन विकेट और हासिल कर लेते हैं तो वह जोसुआ को पीछे छोड़ नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज हो जाएंगे।

T20I में एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (फुल मेंबर्स टीम)

  • जोसुआ लिटिल (आयरलैंड) – 39 विकेट (साल 2022)
  • वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) – 38 विकेट (साल 2024)
  • अर्शदीप सिंह (भारत) – 38 विकेट (साल 2026)
  • भुवनेश्वर कुमार (भारत) – 38 विकेट (साल 2022)

ये भी पढ़ें

तिलक वर्मा ने दूसरे टी20 में रचा इतिहास, तोड़ा इंडोनेशिया के खिलाड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले किया बड़ा ऐलान, 14999 रन बनाने वाले पोलार्ड को बनाया हेड कोच

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here