Home खेल ICC Ranking: वुमेंस रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, भारतीय गेंदबाज ने लगाई लंबी...

ICC Ranking: वुमेंस रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, भारतीय गेंदबाज ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-5 में मारी एंट्री

20
0

[ad_1]

ICC Ranking: ICC ने 2 जून को महिलाओं की ताजा टी20 रैंकिंग जारी की, जिसमें काफी बदलाव देखने को मिले हैं। 12 जून से शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले इंग्लैंड की स्पिनर लिंसे स्मिथ दुनिया की नंबर एक टी20 बॉलर बन गई हैं। 31 साल की बाएं हाथ की इस गेंदबाज ने पाकिस्तान की सादिया इकबाल को पीछे छोड़कर अपने करियर में पहली बार यह मुकाम हासिल किया है। स्मिथ ने साल 2018 में अपना डेब्यू किया था लेकिन इसके बाद वह करीब पांच साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर रहीं और साल 2024 में उन्होंने नेशनल टीम में वापसी की। उनके अलावा इस रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को भी फायदा मिला है।

श्री चरनी ने लगाई 7 पायदान की लंबी छलांग

लिंसे स्मिथ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया था। इंग्लैंड की ये गेंदबाज स्मिथ दुनिया की नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन गई हैं। हालांकि भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला और वहां उन्होंने 33 रन खर्च किए थे, फिर भी वह टॉप पर पहुंच गईं। उनके साथ ही इंग्लैंड की लॉरेन बेल एक पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर आ गई हैं। वहीं दूसरी तरफ भारत की युवा स्पिनर श्री चरनी ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए सात पायदान की लंबी छलांग लगाई है और वह अब T20I में दुनिया की चौथी नंबर की गेंदबाज बन गई हैं। वह इस सीरीज के दो मैचों में अब तक 4 विकेट ले चुकी हैं।

बल्लेबाजी रैंकिंग में जेमिमा रोड्रिग्ज को मिला फायदा

आईसीसी की ताजा टी-20 महिला रैंकिंग में भारत की जेमिमा रोड्रिग्ज चार पायदान की छलांग लगाकर अब संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार 69 रनों की शानदार पारी खेली थी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी उनके साथ इसी 11वें नंबर पर हैं। बल्लेबाजी की T20I रैंकिंग की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल पहले नंबर पर बनी हुई हैं। वहीं टॉप-10 बल्लेबाजों में भारत की दो खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना पांचवें और शेफाली वर्मा सातवें स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है टीम इंडिया

इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है और तीसरा व निर्णायक मैच 2 जून को खेला जाना है। जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो सीरीज अपने नाम कर लेगी। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने 38 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने दमदार वापसी करते हुए भारत को 26 रनों से मात दी थी।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup के सभी संस्करण में हिस्सा लेने वाली महिला खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल

IND vs AFG: हार्दिक पांड्या को लेकर आया बड़ा अपडेट, 13 जून शुरू होगी वनडे सीरीज

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here