Home खेल CWG 2026 में भारतीय बॉक्सर्स ने की गोल्ड मेडल की बारिश, प्रिया...

CWG 2026 में भारतीय बॉक्सर्स ने की गोल्ड मेडल की बारिश, प्रिया और साक्षी ने जीता गोल्ड मेडल

20
0

[ad_1]

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन भारतीय बॉक्सर्स के लिए यादगार रहने वाला है। इस दिन इंडियन बॉक्सर्स ने बॉक्सिंग रिंग में गोल्ड मेडल की बारिश की है। भारत ने आज के दिन कुल पांच गोल्ड मेडल जीते हैं। जिसमें से 4 बॉक्सिंग में आए हैं। भारत की स्टार बॉक्सर साक्षी ने महिला 51 किग्रा वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की रुबी व्हाइट को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं उसके बाद प्रिया ने महिला 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी को खंडित फैसले में 4-1 से हराकर एक और स्वर्ण पदक जीता।

साक्षी चौधरी ने 51 किग्रा वर्ग में जीता गोल्ड

भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला 51 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की रुबी व्हाइट को 5-0 से एकतरफा अंदाज में हराया। साक्षी ने मैच के तीनों ही राउंड में अपना पूरा दबदबा बनाए रखा और प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। मैच खत्म होते ही अपनी जीत तय देखकर साक्षी जश्न मनाने लगीं, जबकि हार का आभास होते ही रुबी व्हाइट की आंखों में आंसू आ गए। साक्षी की इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने मुक्केबाजी स्पर्धा में भारत को तीसरा गोल्ड दिलाया।

पहला राउंड हारने के बाद प्रिया की जबरदस्त वापसी

भारतीय मुक्केबाज प्रिया घंघस की बात करें तो महिला 60 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में उनका सामना कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी से हुआ। हालांकि, पहला राउंड कनाडा की मुक्केबाज के पक्ष में रहा, लेकिन प्रिया ने हार नहीं मानी और अगले दोनों राउंड में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने दूसरा राउंड 4-1 से अपने नाम किया और अंत में मुकाबला 4-1 के स्प्लिट (विभाजित) फैसले से जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रिया की इस उपलब्धि के साथ ही भारत ने इस कॉमनवेल्थ गेम्स में मुक्केबाजी स्पर्धा में चार स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल कर लिए हैं।

भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन रहा जबरदस्त

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने आज के दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। महिलाओं की 54 किलोग्राम श्रेणी में प्रीति पवार ने कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया, वहीं 57 किलोग्राम वर्ग में जैस्मिन लंबोरिया ने भी नॉर्दर्न आयरलैंड की माइकेला वॉल्श को 5-0 से मात देकर भारत की झोली में एक और गोल्ड डाला। इसके अलावा, 51 किलोग्राम वर्ग में साक्षी चौधरी ने इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को हराकर और 60 किलोग्राम वर्ग में प्रिया घांघस ने कनाडा की मैरी-बथौल अल-अहमदिएह को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीते। पुरुषों के वर्ग में जादुमणि सिंह ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और 55 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जे डिक्सन से मुकाबला करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें

नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीतने पर दिया बड़ा बयान, कहा – अगर मैं नहीं हूं तो भी हमारे पास अब अच्छे थ्रोअर हैं

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल की बरसात, प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने जीता स्वर्ण



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here