Home खेल IPL 2026 Fair Play Award: पंजाब किंग्स बनी ‘जेंटलमैन’, बर्ताव के मामले...

IPL 2026 Fair Play Award: पंजाब किंग्स बनी ‘जेंटलमैन’, बर्ताव के मामले में खराब रही ये टीम, देखें पूरी रैंकिंग

17
0

[ad_1]

IPL 2026 Fair Play Award: आईपीएल 2026 का खिताब भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जीता हो, लेकिन मैदान पर सबसे अच्छे व्यवहार के लिए मिलने वाला ‘फेयर प्ले अवॉर्ड’ पंजाब किंग्स ने अपने नाम कर लिया। फेयर प्ले अवॉर्ड सीधे शब्दों में कहें तो क्रिकेट के मैदान पर ‘अच्छे व्यवहार’ के लिए मिलने वाला इनाम है। यह अवॉर्ड उस टीम को दिया जाता है जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेल भावना का सम्मान करती है। मैच चाहे कैसा भी हो, जो टीम अंपायरों के फैसलों की इज्जत करती है। बिना किसी लड़ाई-झगड़े के पूरे अनुशासन के साथ मैच खेलती है, उसे ही इस अवॉर्ड का हकदार माना जाता है।

पंजाब किंग्स ने इस पूरे सीजन मैदान पर दिखाया Sportsmanship

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का सफर प्लेऑफ से पहले ही खत्म हो गया था, लेकिन टीम ने मैदान पर अपने बर्ताव और खेल व्यवहार से एक बड़ा अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मैदान पर सबसे अच्छा और अनुशासित व्यवहार दिखाने के लिए पंजाब किंग्स को इस सीजन का ‘फेयर प्ले अवॉर्ड’ मिला है। इस पूरे टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन खेल भावना के मामले में इतना शानदार रहा कि उसने अपने सभी 14 मैचों में 10 में से 10 पूरे अंक हासिल किए। 140 अंकों के साथ फेयर प्ले अवॉर्ड की रैंकिंग में पहले पायदान पर रहे। पंजाब किंग्स को फेयरप्ले अवॉर्ड जीतने के लिए 10 लाख रुपये का इनाम मिला और साथ ही एक ट्रॉफी मिली।

गुजरात टाइटंस की टीम फेयर प्ले अवॉर्ड रैंकिंग में भी दूसरे नंबर पर रही। उन्होंने इस सीजन में कुल 17 मैच खेले और उन्हें हर मैच में औसतन 9.94 अंक मिले। मैदान पर कप्तान शुभमन गिल की कुछ बहसों और टीम के अन्य खिलाड़ियों के जरूरत से ज्यादा आक्रामक रवैये के कारण यह टीम नंबर-1 बनने और फेयरप्ले अवॉर्ड जीतने से चूक गई। उन्होंने 169 पॉइंट्स के साथ सीजन का अंत किया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस रैंकिंग में तीसरे नंबर पर ही। 14 मैचों में उन्हें 138 पॉइंट्स मिले।

RCB को फेयर प्ले अवॉर्ड में मिला 9वां स्थान

आईपीएल 2026 का खिताब भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार अपने नाम कर लिया हो, लेकिन मैदान पर खिलाड़ियों के जरूरत से ज्यादा आक्रामक बर्ताव के कारण टीम फेयर प्ले अवॉर्ड जीतने की रेस में काफी पीछे रह गई। खेल भावना और अच्छे व्यवहार के मामले में आरसीबी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और उन्हें हर मैच में औसतन केवल 9.38 पॉइंट्स मिले। 16 मैचों में 150 पॉइंट्स के साथ उनकी टीम 9वें नंबर पर रही।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम रही सबसे आखिरी पायदान पर

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2026 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा। उनकी टीम खेल के हर डिपार्टमेंट में फ्लॉप साबित हुआ। इस सीजन न तो उनके बल्लेबाज रन बना सके, न गेंदबाज विकेट चटका पाए और न ही फील्डर्स ने अच्छा साथ दिया। इतना ही नहीं, मैदान पर अपने आचरण और खेल भावना के मामले में भी टीम काफी पीछे रह गई। खराब प्रदर्शन और अनुशासनहीन व्यवहार के कारण फेयर प्ले रैंकिंग में वह 14 मैचों में 130 पॉइंट्स के साथ आखिरी पायदान पर रहे।

IPL 2026 Fair Play Award में सभी टीमों की रैंकिंग:














टीमरैंकिंग
पंजाब किंग्स1
गुजरात टाइटंस2
चेन्नई सुपर किंग्स3
कोलकाता नाइट राइडर्स4
लखनऊ सुपर जायंट्स5
राजस्थान रॉयल्स6
सनराइजर्स हैदराबाद7
मुंबई इंडियंस8
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9
दिल्ली कैपिटल्स10

यह भी पढ़ें

भारतीय खिलाड़ी ने जीत लिए 5 आईपीएल फाइनल, टीम इंडिया के लिए खेला केवल 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले

दो प्लेयर्स ने लगाई खिताबी हैट्रिक, RCB के साथ बैक-टू-बैक ट्रॉफी जीतकर मचाया तहलका

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here