Home अंग प्रदेश Bihar News:मोहर्रम से पहले कटिहार में बड़ा अलर्ट! कोल्ड ड्रिंक के कैरेट...

Bihar News:मोहर्रम से पहले कटिहार में बड़ा अलर्ट! कोल्ड ड्रिंक के कैरेट से निकले 5 देसी बम, मचा हड़कंप – Five Bombs Found In A Cold Drink Crate Panic Grips The Village Katihar News

17
0

[ad_1]

कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किराना दुकान में रखे कोल्ड ड्रिंक के कैरेट से पांच लो-इंटेंसिटी देसी बम बरामद हुए। मामला कोलासी पुलिस शिविर क्षेत्र के मधुरा गांव का है, जहां संदिग्ध वस्तुओं के मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

किराना दुकान में संदिग्ध पैकेट मिलने से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, किराना दुकान में रखे कोल्ड ड्रिंक के कैरेट के ऊपर काले रंग की पॉलिथीन में कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं। स्थानीय लोगों को जब इन वस्तुओं पर शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच में निकले लो-इंटेंसिटी देसी बम

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में पाया गया कि बरामद सामग्री लो-इंटेंसिटी देसी बम है। एक साथ पांच देसी बम मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि आखिर ये बम दुकान तक पहुंचे कैसे और इन्हें वहां रखने के पीछे क्या उद्देश्य था।

मोहर्रम से पहले बरामदगी ने बढ़ाई चिंता

मोहर्रम से पहले हुई इस बरामदगी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं। कुछ लोग इसे शरारती तत्वों की करतूत मान रहे हैं, जबकि कुछ ग्रामीण किसी बड़ी साजिश या संभावित वारदात की आशंका भी जता रहे हैं।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

हालांकि पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है। प्रशासन ने बरामद बमों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बम वहां किसने और कब रखे। पुलिस इलाके में गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बाबा बागेश्वर की एंट्री, आएंगे आरा; पूछा- सजा कोर्ट देगी या पुलिस?

घटना के बाद मधुरा गांव में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में निगरानी तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here