Home वायरल एक और जुगाड़ का Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, देखकर आप...

एक और जुगाड़ का Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, देखकर आप भी तारीफ करेंगे

15
0

[ad_1]

आज के समय में लगभग हर इंसान दिन में थोड़ा समय तो सोशल मीडिया पर बिताता ही है। यहां तक कि बच्चे भी सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हैं तो फिर आप भी कुछ देर एक्टिव रहते ही होंगे। वहां आप हर दिन खूब सारे पोस्ट और कंटेंट देखते ही होंगे। उन्हीं सब कंटेंट के बीच में आपको कुछ ऐसे वीडियो भी दिखते होंगे जिसमें लोगों के अतरंगी, अजीब या फिर कमाल के जुगाड़ देखने को मिल जाते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो में क्या जुगाड़ दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी गांव का मालूम होता है जहां छत पर गेहूं को रखा हुआ था। शायद गेहूं को सुखाने के लिए छत पर रखा गया था और अब उसे नीचे उतारने के लिए गजब का तरीका अपनाया गया है। वीडियो में दिखता है कि छत से एक साड़ी को नीचे लटकाया गया है। साड़ी के एक छोर को छत पर रखकर उसे अच्छे से दबा दिया गया है और वहीं दूसरा छोर नीचे एक बोरी के अंदर है। अब खेल शुरू होता है। ऊपर से बाल्टी से गेहूं को उस साड़ी पर गिराया जा रहा है और वो सीधे नीचे बोरी में आ रहा है। इस कमाल के जुगाड़ के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sundar_kumar_080 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 64 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- वाह क्या जुगाड़ है। दूसरे यूजर ने लिखा- बोरी भरकर नीचे गिरा देते। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे काफी टाइम लग जाएगा।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस आदमी के अंदर गजब का टैलेंट है, ऐसा कुछ आपने पहले नहीं देखा होगा, देखें Video

इस दरवाजे के खुलते ही दिखा हैरान करने वाला नजारा, Video देख लोगों ने भी किए खूब कमेंट



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here