Home वायरल इस आदमी के अंदर गजब का टैलेंट है, ऐसा कुछ आपने पहले...

इस आदमी के अंदर गजब का टैलेंट है, ऐसा कुछ आपने पहले नहीं देखा होगा, देखें Video

16
0

[ad_1]

कई सारे लोग ऐसे हैं जिन्हें अपना काम कभी पसंद ही नहीं आता है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपना काम या फिर जो भी काम करते हैं, उसका आनंद उठाते हैं और इसी कारण तो वो अपने उस काम में माहिर हो जाते हैं या फिर वो अपने काम को इस तरह से कर लेते हैं, जैसे कोई और नहीं कर सकता है। कुछ दिनों पहले एक हॉकर का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो घरों के अंदर न्यूजपेपर फेंकता है और उसका तरीका बहुत ही कमाल का था। उसके अंदर अलग टैलेंट दिखा और अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसी दूसरे शख्स टैलेंट दिखेगा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उस वीडियो में एक कंस्ट्रक्शन वर्कर जिसने शर्ट नहीं पहनी है, वो कंक्रीट से बनी एक नई छत/स्लैब पर दिखाई देता है। वह एक लंबे रोलर या फिर पाइप को एक चलती-फिरती जगह के तौर पर इस्तेमाल करके गीले कंक्रीट को चिकना कर रहा है। इस दौरान वह उस पर संतुलन बनाए हुए है और आगे-पीछे चल रहा है। उसने साथ में एक बाल्टी भी उठाया हुआ है और यह सब वह बड़े ही बेहतरीन नियंत्रण और सटीकता के साथ कर रहा है। उसके अंदर यह गजब का टैलेंट है और इसी कारण तो वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वह वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @arikab03 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, ‘जब काम ही आपाक टैलेंट बन जाए।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं मन से काम करना, काम के प्रति लगाव, बहुत शानदार। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा तरीका है फ्लोर का। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे टैलैंट कभी नहीं देखा।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस दरवाजे के खुलते ही दिखा हैरान करने वाला नजारा, Video देख लोगों ने भी किए खूब कमेंट

इस दरवाजे के खुलते ही दिखा हैरान करने वाला नजारा, Video देख लोगों ने भी किए खूब कमेंट



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here