Home वायरल ‘बड़ी गोल्ड पिला दीजिए…’, एनकाउंटर में घायल आरोपी ने पुलिस से की...

‘बड़ी गोल्ड पिला दीजिए…’, एनकाउंटर में घायल आरोपी ने पुलिस से की सिगरेट की डिमांड; VIDEO वायरल

18
0

[ad_1]

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश पुलिस इन दिनों अपराधियों पर लगाम कसे हुए है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर की पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार देर शाम मुठभेड़ हुई। पुलिस ने जमालपुर नहर पटरी पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

घायल हालत में मांगता दिखा सिगरेट

हैरानी की बात ये रही कि मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश दर्द से चिल्लाता हुआ नहीं, बल्कि पुलिस से सिगरेट मांगता हुआ नजर आया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बदमाश की ये अजीब फरमाइश चर्चा का विषय बनी हुई है। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम इनाम बताया, जिसपर दर्जनभर से अधिक लूट, चोरी और गैंगस्टर जैसे आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस बदमाश के पास से पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक, एक तमंचा और कुछ कारतूस भी बरामद किए हैं। 

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी

घटना के बारे में जानकारी देते हुए सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि आज थाना रामराज पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी जमालपुर नहर पटरी के पास एक संदिग्ध वाहन आता हुआ दिखा। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा, लेकिन वाहन चालक ने पुलिस फोर्स के ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिससे वह व्यक्ति घायल हो गया। पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि अभियुक्त का नाम इनाम है और उसके ऊपर एक दर्जन से भी अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। (इनपुट- योगेश त्यागी)

यह भी पढ़ें-

भारत में नया अंडरवर्ल्ड जिहाद ब्रिगेड बनाने की थी तैयारी, कराची से हैंडल कर रहा था दाऊद का गुर्गा मुन्ना झिंगाड़ा; हुआ बड़ा खुलासा

 

 

 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here