Home वायरल GT के हारते ही हुई Memes की बौछार, RCB की जीत पर...

GT के हारते ही हुई Memes की बौछार, RCB की जीत पर भी वायरल हुए खूब मीम्स, देखकर हो जाएंगे लोटपोट

17
0

[ad_1]

हर रोज शाम को क्रिकेट लवर्स टीवी खोलकर IPL का मैच देख रहे थे लेकिन कल यानी 31 मई को IPL 2026 खत्म हो गया। कल IPL 2026 का फाइनल मैच खेला गया। ये मैच GT और RCB के बीच में हुआ और अंत में RCB ने गुजरात की टीम को हराकर ट्रॉफी को अपने नाम किया। 17 सालों तक IPL की ट्रॉफी से दूर रही RCB की टीम ने पहली ट्रॉफी 2025 में जीती और अब अगले ही साल फिर से एक ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। अब मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स न दिखे, ऐसा हो ही नहीं सकता था। अभी सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां गुजरात के हारने लोगों ने गुजरात की टीम और फैंस के मजे लेते हुए मीम्स बनाए तो वहीं RCB के जीतने पर भी मीम्स बने हैं। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

GT के हारने पर बने मीम्स हुए वायरल

1. RCB 1 और ट्रॉफी जीत गई

पहला जो मीम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें एक शख्स बहुत ही गुस्से में नजर आता है। वो गुस्से में एक दरवाजे खोलता है और कुछ ही देर में उस दरवाजे को पूरी तरह से तोड़ देता है। वहीं वीडियो पर लिखा है, ‘RCB 1 और ट्रॉफी जीत गई।’

2. RR v/s RCB

अगला मीम जो है वो ये बताता है कि GT ने राजस्थान की टीम के खिलाफ कैसे लड़ी और RCB की टीम के खिलाफ कैसे लड़ी। वीडियो में दिखता है कि वो राजस्थान के खिलाफ पूरी तरह से एक्टिव रही तो वहीं बेंगलुरु की टीम के खिलाफ खत्म सी हो गई थी।

3. बड़े मैचों में शुबमन गिल

अगला जो मीम है वो शुबमन गिल पर बना है। वीडियो में दिखता है कि एक आदमी किसी भैंस को छाते से मारने जाता है मगर खुद के कॉलर में छाते के फंस जाने से गिर जाता है। अब उस आदमी को शुबमन गिल बताया है और कैप्शन में लिखा है कि बड़े मैचों में शुबमन गिल।

4. IPL फाइनल का नजारा

अगला जो मीम है उसे CID के एक एपिसोड के एक सीन पर बनाया है। जहां मशहूर करैक्टर ‘दया’ उस ऑफिसर (श्रेया) की सगाई किसी और से होते देख रहे हैं जिसे वो पसंद करते हैं। अब यहां दया को GT बताया है, श्रेया को ट्रॉफी और उस तीसरे आदमी को RCB बताया है।

RCB पर कैसे मीम्स बने हैं?

आपको बता दें कि फाइनल खत्म होने के बाद GT पर तो लोगों ने मीम बनाए ही हैं, उसके साथ ही साथ RCB को लेकर भी लोगों ने मीम्स बनाए हैं। आइए आपको बताते हैं कि वो कैसे मीम्स हैं।

1. बैक टू बैक 2 आ गई

एक मीम जो है उसमें एक कुत्ता नाचते हुए दिख रहा है। AI से बना प्यारा सा कुत्ता खुलकर डांस कर रहा है और वहीं वीडियो पर लिखा है, ’18 साल तक एक भी ट्रॉफी नहीं थी और आई तो बैक टू बैक 2 आ गई।’

2. RCB फैंस अभी ऐसे हैं

अगला जो मीम है उसे कॉमेडी शो FIR के एक क्लिप पर बना है। उसमें शो का एक किरदार ‘गोपी’ बहुत ही खुश नजर आ रहा है जो अपने बिस्तर पर लोटपोट हो रहा है। मीम यह बना है कि RCB के फैंस का अभी यही हाल है, मतलब बहुत खुश हैं।

3. जब ज़िंदगी आपको वापसी का मौका दे, तो RCB की तरह करो

अगला मीम अक्षय खन्ना को लेकर बनाया है। इसमें अक्षय खन्ना को RCB की तरह दिखाया है। इसमें दिखाया है कि RCB 2008-2024 तक हलचल फिल्म के जीतू जैसे थे जिन्हें उनका प्यार नहीं मिला और 2025-2026 में RCB धुरंधर के रहमान डकैत बन गई जिसकी जनता ने खूब तारीफ की थी।

यहां एक और मीम देखिए



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here