Home वायरल कोर्ट में हो गई नोटों की बारिश, पैसों से भरा बैग लेकर...

कोर्ट में हो गई नोटों की बारिश, पैसों से भरा बैग लेकर भागा बंदर, नोट बीनते दिखे लोग; VIDEO वायरल

19
0

[ad_1]

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में ही नोटों की बारिश देखने को मिली। जानकारी के मुताबिक कोर्ट परिसर में बैनामा कराने के लिए स्टांप खरीदने गए एक वकील के हाथ से बंदर ने नोटों से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद बंदर ने पेड़ पर चढ़कर नोटों को नीचे फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान कोर्ट परिसर में लोगों को नोट बीनते हुए भी देखा गया। हालांकि बाद में नोट इकट्ठा कर लिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बैग में थे 2 लाख रुपये

दरअसल मामला बुलंदशहर के कोर्ट परिसर का है। यहां शनिवार की दोपहर को एडवोकेट रविंद्र कुमार, अपने साथी आमिर खान और सोहन पाल के साथ दो लाख रुपए से भरे बैग को लेकर कचहरी परिसर में बैनामा कराने के लिए स्टांप खरीदने पहुंचे थे। वकील साहब कचहरी में पहुंचे ही थे कि तभी अचानक बैग पर एक बंदर की निगाह पड़ गई। देखते ही देखते बंदर ने वकील साहब से बैग छीना और बैग को लेकर पेड़ पर चढ़ गया। बैग को लेकर पेड़ पर चढ़ता देख वकील साहब के होश उड़ गए, तो वहीं बंदर ने भी बैग खोलने में देर नहीं की। 

बंदर ने सारे रुपये हवा में उड़ाए

बंदर ने बैग खोलकर पेड़ पर से ही नोटों की बारिश शुरू कर दी। फिर क्या था… वकील साहब अपने साथियों के साथ नोट बटोरने में लग गए, तो वहीं आसपास के लोग भी नोटों की बारिश देखकर नोटों को बटोरते दिखे। हालांकि जब सभी नोटों को इकट्ठा किया गया तो 2 लाख में से ₹8000 नोट कम निकले। इस पूरी घटना का वीडियो आस-पास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि थोड़ी देर बाद नोटों को इकट्ठा करके वकील साहब अपने साथियों के साथ वहां से चले गए। लेकिन पेड़ से हुई नोटों की बारिश की चर्चा भी पूरे दिन कोर्ट परिसर में चलती रही। (इनपुट- वरुण शर्मा)

यह भी पढ़ें-

Video: अमेरिका में भारत का केसर आम ​बिकता देख​ खिल उठा भारतीय शख्स, रिएक्शन देते हुए जो कहा जरूर देखें



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here