Home वायरल VIDEO: रोहिणी आचार्य ने पिता लालू यादव का सिंगापुर में स्वागत किया,...

VIDEO: रोहिणी आचार्य ने पिता लालू यादव का सिंगापुर में स्वागत किया, कहा- “हमारे घर आज हमारे भगवान आए हैं”

20
0

[ad_1]

सिंगापुर: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने इलाज के लिए सिंगापुर पहुंचे हैं। ऐसे में उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उनका एक वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में रोहिणी, एयरपोर्ट पर अपने पापा का स्वागत करते हुए दिख रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहिणी, लालू यादव के पैर छूती हैं और उनके गले लगती हैं। वीडियो में रोहिणी अपने पापा के साथ बिताए कई पलों को भी शेयर करती हैं। इसके अलावा वीडियो में खाने-पीने की तमाम चीजों को भी दिखाया गया है। 

रोहिणी की नाराजगी दूर होने की चर्चा

रोहिणी के इस वीडियो के बाद सियासत में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या रोहिणी आचार्य की पुरानी नाराजगी दूर हो गई है? दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरजेडी की हार के बाद रोहिणी ने तेजस्वी यादव और उनकी टीम के कुछ लोगों पर सवालिया निशान खड़े किए थे और अपने एक्स हैंडल पर काफी बयानबाजी की थी। 

फिलहाल उनके वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग उस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। 

फिलहाल उनके वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग उस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। 

इससे पहले रोहिणी ने एक्स पर पोस्ट करके विरोधियों को करारा जवाब दिया था। उन्होंने लिखा था, “बुरी नीयत वालों का मुंह फिर होगा काला। घुसपैठियों, साजिश रचने और विरोधियों के साथ मिलीभगत रखने वालों का गिरोह अपने चंद मीडिया मित्रों की मदद से मेरे आगामी विधान-परिषद् चुनाव में प्रत्याशी बनने की अफवाह फैला रहा है, गंदी नीयत वाले इन लोगों ने पहले भी मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने के मकसद से ऐसी कोशिश की थी और तब इनके झूठ का पर्दाफाश भी हुआ था , इस बार भी होगा। ये वही लोग हैं, जिन लोगों ने कुछ महीने पहले मेरे नाबालिग बेटे और मेरी सासु मां के विधानसभा चुनाव लड़ने की बात की अफवाह जमकर फैलाई थी। मेरे बारे में झूठ फैलाने और गढ़ने वालों को मैं ये बता देना चाहती हूं कि इन लोगों के किसी भी प्रपंच, झूठ का मुझ पर और मेरी छवि पर कोई असर नहीं होने वाला है क्यूंकि मेरे बारे में दुनिया ये जानती है कि मैं किसी भी प्रकार के लालच व लोभ से परे हटकर सीधी बात करने और कहने वालों में से हूं और मेरा विरोध हमेशा गलत के खिलाफ रहा है और आगे भी रहेगा।”



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here