Home वायरल Indian Man in US, Indian Man Video, Viral Video : अमेरिका में...

Indian Man in US, Indian Man Video, Viral Video : अमेरिका में भारत का केसर आम ​बिकता देख​ खिल उठा भारतीय

21
0

[ad_1]

Viral Video : विदेशों में रहने वाले भारतीयों को फैमिली के अलावा अगर किसी चीज की याद आती है तो वो विविध प्रकार के भोजन। फिर चाहे वो स्ट्रीट फूड हो, त्योहारों पर बनने वाले पकवान हों या फिर फल। फलों में भी भारतीय आमों को विदेश जा चुके लोग काफी मिस करते हैं और अपनी क्रेविंग के बारे में सोशल मीडिया वीडियो के माध्यम से बताते हैं। लेकिन इस बार अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय व्यक्ति को न्यू जर्सी के कॉस्टको स्टोर में भारतीय केसर आम देखकर बेहद खुशी हुई। आशीष चंद्रत्रेय द्वारा साझा किए गए इस वीडियो ने आम प्रेमियों, विशेषकर विदेश में रहने वाले भारतीयों का ध्यान आकर्षित किया है, जो गर्मियों के मौसम में अक्सर अपने देश के आमों के स्वाद को याद करते हैं। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @aashishchandratreya नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में चंद्रत्रेय को एडिसन स्थित कॉस्टको में खरीदारी करते हुए देखा जा सकता है, जहां उन्हें भारतीय केसर आमों के डिब्बे बिक्री के लिए मिलते हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, ‘भारतीय आम अब कॉस्टको में मिल रहे हैं। हम कॉस्टको एडिसन में हैं, तो चलिए जाकर देखते हैं। आप चाहे जो कहें, लेकिन भारतीय आमों का स्वाद किसी और आम में नहीं मिलता।’ 

बताया – ‘सही दिशा में एक बड़ा कदम’

भारतीय शख्स ने आगे कहा कि कॉस्टको में केसर आमों का आना अमेरिका में भारतीय भोजन प्रेमियों के लिए एक खास पल है। उन्होंने कहा, ‘जी हां, यह सच है, ये भारतीय केसर आम आखिरकार एडिसन स्थित कॉस्टको में आ गए हैं। ये न्यू जर्सी के कुछ और कॉस्टको गोदामों में भी उपलब्ध हैं। मुझे पता है कि यह सब सिएटल स्थित भारतीय दूतावास के शानदार प्रयासों के कारण संभव हो पाया है, इसलिए उन्हें धन्यवाद। हालांकि ये आम स्थानीय खुदरा विक्रेताओं के पास पहले से ही उपलब्ध थे, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक बहुत बड़ा कदम है कि कॉस्टको जैसी एक बड़ी अमेरिकी चेन वास्तव में ऐसे शानदार भारतीय व्यंजन पेश कर रही है।’ वीडियो के अनुसार, कॉस्टको में भारत में निर्मित केसर आमों के एक बॉक्स की कीमत 19.99 डॉलर है। प्रत्येक बॉक्स में 4 आम होते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘आखिरकार मुझे @costco में भारतीय केसर आम मिल ही गए। एक बड़ी होलसेल चेन को इस मशहूर भारतीय गर्मी के पसंदीदा फल को लाते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा और उससे भी बेहतर बात यह है कि ये सिर्फ 4 आमों के एक बॉक्स में आते हैं। आम के शौकीनों के लिए एकदम सही है जो पूरा क्रेट खरीदे बिना अच्छी क्वालिटी के आम चाहते हैं।’ 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि, ‘विदेश में रहने वाला हर भारतीय ऐसी ही खबर सुनना चाहता है।’ दूसरे ने लिखा कि, ‘भारतीय आमों का कोई मुकाबला नहीं, खासकर केसर और अल्फोंसो का।’ तीसरे ने लिखा कि, ‘कॉस्टको को आखिरकार समझ आ गया कि असली गर्मी का स्वाद कैसा होता है।’ एक अन्य यूज़र ने कहा, ‘इसे देखकर मुझे भारत की बहुत याद आ रही है।’ 


डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

वंदे भारत से कितनी अलग है हाइड्रोजन ट्रेन ? स्पीड, लागत या डिजाइन कौन सी चीज है सबसे बेस्ट  

अमेरिका में बिजली कटौती होती है या नहीं ? भारतीय महिला ने Video बनाकर बताई सच्चाई, सुनकर चौंक जाएंगे

 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here