Home बिहार ममेरी बहनों को हुआ एक-दूसरे से प्यार, एक ने बदला जेंडर फिर...

ममेरी बहनों को हुआ एक-दूसरे से प्यार, एक ने बदला जेंडर फिर मंदिर में रचाई शादी; VIDEO वायरल

23
0

[ad_1]

बिहार के जमुई जिले से प्रेम प्रसंग की एक अनूठी कहानी सामने आई है। जिले के लक्ष्मीपुर इलाके में दो ममेरी बहनों के बीच वर्षों से चल रहे गहरे प्रेम संबंध ने अब एक अनोखी शादी का रूप ले लिया है, जिसके लिए एक बहन ने अपना जेंडर तक बदलवा लिया। इस अनोखी शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग दंग हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

मामला जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर के नाजारी गांव की रहने वाली राखी कुमारी प्राथमिक विद्यालय मेदनीपुर में टीचर हैं। उनका अपनी ही ममेरी बहन और हरला महथा गांव की निवासी नैंसी कुमारी के साथ पिछले कई वर्षों से गहरा प्रेम संबंध था।

समय के साथ दोनों का प्यार और एक-दूसरे के प्रति विश्वास इतना बढ़ गया कि उन्होंने जिंदगी भर साथ रहने का फैसला कर लिया। अपने इस रिश्ते को सामाजिक और कानूनी पहचान देने के लिए नैंसी कुमारी ने एक बड़ा कदम उठाया। उन्होंने जेंडर परिवर्तन की कानूनी व मेडिकल प्रक्रिया पूरी की और नैंसी से ‘राहुल’ बन गईं।

मंदिर में लिए सात फेरे

जेंडर बदलने के बाद, रविवार को राहुल और राखी ने लक्ष्मीपुर स्थित प्रसिद्ध पटेश्वर नाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। इस विवाह के गवाह स्थानीय लोग भी बने। शादी के बाद जब यह नवदंपती राहुल के घर पहुंचा, तो परिवार वालों ने मुंह मोड़ने के बजाय खुले दिल से दोनों का स्वागत किया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार के सदस्य पारंपरिक हिंदू रस्मों के साथ दूल्हा-दुल्हन को कुर्सी पर बैठाकर गृह-प्रवेश की रस्में करवा रहे हैं।

(रिपोर्ट- मो. अंजुम आलम)

ये भी पढ़ें-

बच्चा नहीं होने पर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, कमरे में बंद कर भूखा रखा; CCTV फुटेज आया सामने

कोलकाता के खाद्य भवन में बड़ा हादसा, 5वीं मंजिल से गिरे बड़े सरकारी अधिकारी; अस्पताल में एडमिट



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here