Home बिहार बिहार में ग्रीष्मावकाश में भी मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे सरकारी टीचर, मोबाइल...

बिहार में ग्रीष्मावकाश में भी मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे सरकारी टीचर, मोबाइल चालू रखने का सख्त निर्देश

17
0

[ad_1]

बिहार के सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश सोमवार से शुरू हो रहा। इस बीच शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। इस निर्देश में स्पष्ट किया गया कि 20 जून तक के इस अवकाश के दौरान भी सभी टीटर अपने निर्धारित मुख्यालय में ही रहेंगे एवं मोबाइल फोन चालू रखेंगे। 

भेजा गया आदेश

इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (DPO) को आदेश भेजा है। विभाग का कहना है कि आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं तथा अन्य विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन के लिए टीचरों की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। 

आवश्यकता पड़ने पर बुलाया जाएगा

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि अवकाश अवधि में भी कई ऐसे आदेश और कार्यक्रम होते हैं, जिनका क्रियान्वयन विद्यालय स्तर पर कराना पड़ता है। अधिकारियों का कहना है कि यदि टीचर मुख्यालय से बाहर रहेंगे तो इन कार्यों के निष्पादन में कठिनाई हो सकती है और इसे ध्यान में रखते हुए सभी टीचर्स को आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध रहने को कहा गया है। 

मुख्यालय छोड़ने से पहले लेनी होगी अनुमति

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी टीचर को आकस्मिक, पारिवारिक अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों से मुख्यालय छोड़ना आवश्यक हो, तो उन्हें पूर्व में सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी।

मोबाइल फोन चालू रखने का आदेश

आदेश में कहा गया है कि बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। विभाग ने मोबाइल फोन चालू रखने पर भी विशेष जोर दिया है। विभाग के अनुसार किसी भी समय आवश्यक निर्देश जारी किए जा सकते हैं। 

विभाग के अनुसार ऐसे में टीचर्स से संपर्क बनाए रखना जरूरी है, ताकि परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं एवं अन्य विभागीय गतिविधियों का संचालन बिना किसी बाधा के किया जा सके। 

ये भी पढ़ें: 

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट का हुआ विस्तार, 35 नए चेहरों को दिलाई गई मंत्री पद की शपथ, जानिए सभी के नाम

4 डिप्टी CM बनाए जाने के पक्ष में नहीं डीके शिवकुमार, आलाकमान से मिलने सिद्धारमैया के साथ दिल्ली आ रहे दोनों नेता



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here