Home वायरल हमला अचानक से हुआ! वाटरपार्क का ये वायरल Video देख लोगों ने...

हमला अचानक से हुआ! वाटरपार्क का ये वायरल Video देख लोगों ने लिए मजे, आपको भी आएगी हंसी

24
0

[ad_1]

सोशल मीडिया पर हर दिन खूब सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं लेकिन उसमें से कुछ ही वायरल होते हैं। वायरल वहीं कंटेंट या फिर फोटो होते हैं जो सबसे अलग होते हैं या फिर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जरूर एक्टिव होंगे और हर दिन आपकी फीड पर भी कई वायरल कंटेंट आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आने वाली है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में हंसा देने जैसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो एक वाटर पार्क का है। उसमें नजर आता है कि एक लड़की वाटर स्लाइड पर है। वो धीरे-धीरे फिसलते हुए नीचे आ रही थी। अभी वो पूरी तरह से नीचे नहीं पहुंची थी कि तभी दूसरी लड़की भी उस स्लाइड पर फिसल जाती है और वो काफी तेजी से नीचे की तरफ आती है। वहां मौजूद एक बंदा लड़की को अभी सचेत करके हटाने ही वाला था कि तभी वो दूसरी लड़की उससे टकरा जाती है और वो जोर से फिसलकर पानी में गिरती है। लड़की के साथ जो हुआ उसी के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Queen510619151 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, ‘वीडियो के चक्कर में धीरे-धीरे आ रही थी, अब बना गया वीडियो। हमला अचानक हुआ है।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी फनी कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा- हमला अचानक से हुआ। दूसरे यूजर ने भी यही लिखा कि हमला अचानक हुआ। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

फलों का राजा आम तो फिर ‘रानी’ कौन? आइए हम आपको बताते हैं

रील बनाने के चक्कर में दीदी की बेइज्जती हो गई, वीडियो देख लोगों ने किए खूब कमेंट



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here